Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:जशपुर के बगीचा में पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के FIR, नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा
Breaking News

नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:जशपुर के बगीचा में पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के FIR, नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा

By adminJune 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d7d6dadc ddac 4fd8 a4d2 14a4ed6ad8cf 1780752037672
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d7d6dadc ddac 4fd8 a4d2 14a4ed6ad8cf 1780752037672
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में शामिल एक नाबालिग अपचारी बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार 4 जून को दोपहर करीब एक बजे पंडरापाठ चौकी क्षेत्र के एक गांव में मोटरसाइकिल सवार दो युवक नाबालिग बालिका के घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों युवकों ने बालिका को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव से दूर एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला घटना के बाद पीड़िता के परिजन थाना बगीचा पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 140/2026 दर्ज किया। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कायम किया गया है। विशेष टीम गठित कर की गई कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सबूतों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने कुछ ही समय में मुख्य आरोपी विपुल यादव (25) और उसके नाबालिग साथी को रिमांड में ले लिया। मोटरसाइकिल जब्त, आरोपी भेजा गया जेल पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली। मुख्य आरोपी विपुल यादव को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग अपचारी बालक के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। पीड़िता को दी जा रही कानूनी सहायता पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। पीड़िता को नियमानुसार आवश्यक कानूनी सहायता और संरक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पटनवार ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों को जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशीलता से ले रही है। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मैनपाट में पीलिया से तीन मौैत की पुष्टि,CMHO भी पहुंचे:स्वास्थ्य विभाग ने लिया पानी का सैंपल, पांच अन्य पीड़ितों का चल रहा इलाज

June 6, 2026

Raipur: 4 Establishments Fined Rs 9500 For Gandagi

June 6, 2026

NEET पेपर लीक प्रदर्शन…देवेंद्र यादव ने फाड़ा कुर्ता,VIDEO:विधायक ने पुलिस पर लगाया था आरोप, देवेंद्र यादव, NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कांग्रेस नेताओं पर FIR

June 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072932
Views Today : 35
Views Last 7 days : 1028
Views Last 30 days : 5718
Total views : 96459
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.