Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मैनपाट में तोड़ा विधवा का मकान,भाजपा मंडल महामंत्री का इस्तीफा:प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बना था मकान, पक्षपात का आरोप
Breaking News

मैनपाट में तोड़ा विधवा का मकान,भाजपा मंडल महामंत्री का इस्तीफा:प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बना था मकान, पक्षपात का आरोप

By adminApril 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 10 at 182357 1 1775825927
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 10 at 182357 1 1775825927
सरगुजा के मैनपाट में प्रशासनिक अमले ने रोपाखार में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे में बने विधवा के मकान को बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया। यह मकान फिलहाल किसी शासकीय योजना में बाधक नहीं थी, बल्कि एक प्रभावशाली व्यवसायी के निजी स्वामित्व के जमीन के सामने थी। मामले में भड़ास निकालते हुए भाजपा के मंडल महामंत्री ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मंडल महामंत्री ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की है। मैनपाट के रोपाखार में प्रशासनिक अमले ने आदिवासी विधवा महिला रामबाई पति स्व. बीरबल गोंड़ के खसरा क्रमांक 853 में 0.002 हेक्टेयर में बने मकान को तोड़ दिया है। रामबाई का यहां कई वर्षों से कब्जा था। उनके नाम वन अधिकार पत्र भी बना था, लेकिन त्रुटिवश इसमें खसरा नंबर 754 दर्ज हो गया था, जिसके सुधार के लिए रामबाई ने आवेदन भी दिया था।
बेदखली आदेश पर हुई कार्रवाई
रामबाई का मकान खसरा क्रमांक 853 के दो हेक्टेयर भूमि में से मात्र 0.002 हेक्टेयर में बना था। मैनपाट तहसीलदार ने उन्हें बेदखली का आदेश दिया था। शुक्रवार को प्रशासनिक अमले ने बुलडोजर चलाकर मकान को तोड़ दिया। यह बेदखली आदेश कुछ दिनों पूर्व ही जारी किया था। मंडल महामंत्री का इस्तीफा
विधवा महिला रामबाई का मकान तोड़े जाने से आक्रोशित भाजपा के मंडल महामंत्री गौतम पैकरा ने भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गौतम पैकरा ने इस्तीफे की जानकारी जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और प्रदेशाध्यक्ष को भी भेज दी है। गौतम पैकरा ने बताया कि उक्त भूमि कोई शासकीय प्रयोजन के लिए चयनित नहीं है। न ही इस निर्माण से शासकीय बाधा थी। उक्त भूमि के पीछे प्रभावशाली व्यवसायी अजय अग्रवाल की जमीन है। अजय अग्रवाल के बेटे आयुष गर्ग ने कब्जे की शिकायत मैनपाट तहसीलदार से की थी। शिकायत के आधार पर उनका मकान तोड़ दिया गया है। रामबाई भाजपा नेता गौतम पैकरा की बहन हैं। इस्तीफे में मंडल महामंत्री ने आरोप लगाया है कि मैनपाट के रोपाखार, नर्मदापुर, केसरा में सैकड़ों एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा है एवं वर्षों से बेदखली का आदेश जारी है, लेकिन यह कार्रवाई पक्षपातपूर्ण की गई है। इनमें से कई कब्जाधारी प्रभावशाली हैं। एक गरीब आदिवासी विधवा महिला पर कार्रवाई की गई और इसमें पार्टी पदाधिकारियों ने साथ भी नहीं दिया। इस कारण वे पार्टी के मंडल महामंत्री, सक्रिय सदस्यता और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। मालरोड के लिए 44 लोगों को नोटिस
मैनपाट में माल रोड निर्माण के लिए 44 लोगों को कब्जा हटाने का नोटिस दिया गया है। ये सभी अतिक्रमण मैनपाट के रोपखार में हैं। इनमें से भी किसी का कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076980
Views Today : 259
Views Last 7 days : 4307
Views Last 30 days : 11995
Total views : 107200
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.