Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ‘मैडम, बादाम खाओ, याददाश्त बढ़ाओ और फाइल ढूंढिए…’, बिलासपुर में युवक का अनोखा विरोध, वीडियो वायरल
Breaking News

‘मैडम, बादाम खाओ, याददाश्त बढ़ाओ और फाइल ढूंढिए…’, बिलासपुर में युवक का अनोखा विरोध, वीडियो वायरल

By adminApril 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
19 04 2026 viral video cg man almond protest
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


Bilaspur Viral Video: बिलासपुर में तरुण साहू ने गुम फाइल को लेकर अनोखा विरोध किया। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 19 Apr 2026 08:35:57 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Apr 2026 08:39:57 AM (IST)

‘मैडम, बादाम खाओ, याददाश्त बढ़ाओ और फाइल ढूंढिए...’, बिलासपुर में युवक का अनोखा विरोध, वीडियो वायरल
युवक ने बादाम देकर जताया अनोखा विरोध

HighLights

  1. वायरल वीडियो से प्रशासन तुरंत हरकत में आया
  2. छुट्टी के दिन कार्यालय खोलकर फाइल ढूंढी गई
  3. सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सरकारी दफ्तरों की कार्यप्रणाली को लेकर अक्सर शिकायतें सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार एक युवक ने अपनी फाइल की तलाश के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाया कि मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो गया। तिफरा हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में युवक ने उप संपदा अधिकारी के केबिन में पहुंचकर बादाम बिखेरते हुए अपनी नाराजगी जताई।

एक साल से फाइल के लिए भटक रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक, तरुण साहू ने करीब एक वर्ष पहले तिफरा क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस फ्लैट रिसेल के जरिए खरीदा था। इसके बाद उसने नामांतरण की प्रक्रिया शुरू करवाई, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद उसकी फाइल का कोई अता-पता नहीं चला। युवक का आरोप है कि वह लगातार कार्यालय के चक्कर लगा रहा था, लेकिन हर बार उसे फाइल गुम होने की बात कहकर टाल दिया जाता रहा।

अधिकारी के सामने बादाम रख जताई नाराजगी

शुक्रवार को तरुण साहू सीधे उप संपदा अधिकारी के केबिन में पहुंच गया। वहां मौजूद महिला अधिकारी के सामने उसने बादाम टेबल पर रख दिए और व्यंग्य करते हुए कहा कि वह याददाश्त बढ़ाने के लिए बादाम लाया है, ताकि उसकी फाइल मिल सके। इस दौरान उसने अपनी समस्या विस्तार से बताई। युवक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया विभाग

वीडियो वायरल होते ही तिफरा गृह निर्माण मंडल कार्यालय में हलचल मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को छुट्टी के दिन भी कार्यालय खोला गया। इसके बाद अधिकारियों ने फाइल की खोज शुरू की और युवक की फाइल जल्द ही ढूंढ ली गई।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

इस घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने कहा कि ऐसा बादाम उन्हें भी चाहिए, जिससे उनकी फाइलें जल्दी मिल जाएं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि “बड़ा तगड़ा बादाम है भाई, मैडम की याददाश्त तुरंत लौट आई।” वहीं अन्य यूजर्स ने भी इस अनोखे विरोध को लेकर तरह-तरह के कमेंट किए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

धमतरी में अवैध रेत खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई:चैन माउंटेन, जेसीबी सहित 8 वाहन जब्त, एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद जारी था खनन

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075265
Views Today : 21
Views Last 7 days : 2207
Views Last 30 days : 9866
Total views : 104288
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.