कोसला | कमला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने 10वीं परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। ग्राम साल कोसला के छात्र सूरज देवांगन ने 92 प्रतिशत (549 अंक) प्राप्त कर स्कूल और परिजनों का नाम रोशन किया है। सूरज के पिता भागवत हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी कड़ी मेहनत कर उच्च पद पर सरकारी नौकरी हासिल करना उनका लक्ष्य है। इसी तरह पायल कश्यप ने 502 अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया। पायल के पिता लोकनाथ हैं। पायल का कहना है कि वह आगे चलकर समाज सेवा के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं।
<
