Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मुख्यमंत्री ने 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया:बलरामपुर में साय ने कहा, "हौसला बुलंद रहना चाहिए"
Breaking News

मुख्यमंत्री ने 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया:बलरामपुर में साय ने कहा, "हौसला बुलंद रहना चाहिए"

By adminMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d5fbb9cc 2a14 43f2 adc8 014eba24529d 1777888576316
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d5fbb9cc 2a14 43f2 adc8 014eba24529d 1777888576316
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने बलरामपुर सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “हौसला बुलंद रहना चाहिए।” उन्होंने विद्यार्थियों को इसी उत्साह, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनके भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली। अधिकांश विद्यार्थियों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की, जबकि कुछ ने आईएएस अधिकारी और न्यायाधीश बनने का संकल्प जताया। मुख्यमंत्री साय ने सभी के सपनों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से निश्चित रूप से सफलता मिलती है और सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “सपना भी देखना चाहिए और एक लक्ष्य भी तय करके आगे बढ़ना चाहिए — सफलता जरूर कदम चूमती है।” उन्होंने छात्रों के अभिभावकों और शिक्षकों को भी उनकी मेहनत रंग लाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कक्षा 12वीं के 6 मेधावी छात्र मुख्यमंत्री से मिले इस अवसर पर कक्षा 12वीं के पांच मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर मिला। इनमें विकासखंड वाड्रफनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमडीहा की कुमारी प्रतिभा गुप्ता, रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर की कुमारी स्नेहा कुशवाहा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनवाल के सोनू, वाड्रफनगर के श्री कृष्णा और आदर्श हायर सेकेंडरी विद्यालय बलंगी की कुमारी प्रिया लता कश्यप शामिल थीं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बर्तीकला के अजय गुप्ता को भी यह अवसर मिला। कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री इसी प्रकार, कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों में रामचंद्रपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामवंतपुर के आर्यन गुप्ता, वाड्रफनगर के नेशनल पब्लिक इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल रजखेता की कुमारी आराधना पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुनाथनगर की कुमारी रोशनी कांशी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेमरा कुसमी की आलिया परवीन और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजगंज की आरजू परवीन को मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जांजगीर-चांपा में विधायक ब्यास कश्यप का सत्याग्रह:कलेक्ट्रेट गेट पर बैरिकेडिंग तोड़कर समर्थकों संग बैठे अनशन पर; प्रभारी मंत्री पर नजरअंदाज करने का आरोप

May 5, 2026

रायगढ़ में श्रमिकों के बीच पहुंचे टीएस सिंहदेव:श्रमिकों को किट वितरित की, श्रमिक उत्सव के रूप में इंटक मना रही स्थापना दिवस

May 5, 2026

जल संकट पर कांग्रेस ने घेरा निगम दफ्तर:बोर सूखे, टैंकर भी नहीं आ रहा, 1KM दूर से पानी लाने को मजबूर हैं लोग

May 5, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069607
Views Today : 6
Views Last 7 days : 666
Views Last 30 days : 3884
Total views : 90650
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.