Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मुकेश प्लास्टिक-पटाखा एजेंसी में आगजनी, संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज:अंबिकापुर में पड़ोसी ने दर्ज कराई FIR, आगजनी के बाद खतरनाक हुआ तीन मंजिला मकान
Breaking News

मुकेश प्लास्टिक-पटाखा एजेंसी में आगजनी, संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज:अंबिकापुर में पड़ोसी ने दर्ज कराई FIR, आगजनी के बाद खतरनाक हुआ तीन मंजिला मकान

By adminApril 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 26 at 114714 1777184300
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 26 at 114714 1777184300
अंबिकापुर में मुकेश प्लास्टिक-पटाखा होलसेल दुकान में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने मुकेश पटाखा एजेंसी के संचालक मुकेश अग्रवाल एवं उनके करीबी रिश्तेदार प्रवीण अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। FIR उनके पड़ोसी प्रफुल्ल पांडेय ने दर्ज कराई है, जिनका मकान भी आगजनी की जद में आ गया था और घर को नुकसान पहुंचा था। शनिवार को 55 घंटे बाद भी बिल्डिंग के अंदर आग सुलगती रही। कांग्रेस ने भी मामले में ज्ञापन सौंप एफआईआर की मांग की थी। तीन मंजिला मकान आगजनी की चपेट में आकर ध्वस्त होने की कगार पर है और खतरनाक तरीके से खड़ा है। इससे अब भी आसपास के लोग सहमें हुए हैं। कोतवाली थाने में दर्ज हुई FIR
मामले में शिकायतकर्ता प्रफुल्ल पांडेय की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मुकेश अग्रवाल एवं प्रवीण अग्रवाल के खिलाफ धारा 125, 270 व 287 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। प्रफुल्ल पांडेय ने शिकायत में बताया है कि मुकेश अग्रवाल एवं प्रवीण अग्रवाल दोनों मिलकर व्यवसाय का संचालन करते हैं। उन्होंने बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया था। आगजनी में पटाखों में भयंकर विस्फोट हुआ। प्रफुल्ल पांडेय ने बताया कि आगजनी में उनके घर का इंटीरियर पूरी तरह से जल गया है। घर की दीवारों में दरारें आ गई हैं। मुकेश अग्रवाल एवं प्रवीण अग्रवाल की जानबूझकर की गई लापरवाही से आसपास के कई लोग प्रभावित हुए हैं। देखिए पहले ये तस्वीरें-
यह था मामला
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे राम मंदिर के सामने स्थित गली में मुकेश प्लास्टिक-पटाखा एजेंसी में उपरी मंजिल में लिफ्ट के लिए गैस बेल्डिंग के दौरान प्लास्टिक एवं थर्मोकोल के सामानों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई और आग नीचली मंजिलों तक पहुंच गई। आगजनी में लाखों रुपये के प्लास्टिक और पटाखों का स्टाक जलने लगा। दरिमा एयरपोर्ट, अडानी माइंस और एसईसीएल विश्रामपुर की फायर ब्रिगेड टीमों ने आग पर काबू पाया। हालांकि अंदर आग 55 घंटे बाद भी सुलगती रही। आगजनी में आसपास के छह घर चपेट में आ गए। आगजनी में मुकेश प्लास्टिक का तीन मंजिला मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है और दो कालम से टिककर खड़ा है। इससे भी गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है। स्पेशल जांच टीम करेगी जांच, कांग्रेस का गंभीर आरोप
मामले में कलेक्टर ने एसडीएम, सीएसपी, फारेंसिक एक्सपर्ट के साथ अन्य अधिकारियों की जांच टीम बनाई है जो मामले की जांच कर 7 दिनों में रिपोर्ट पेश करेगी। मामले में शुक्रवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था।
कांग्रेस ने मंत्री राजेश अग्रवाल के उस बयान की निंदा की है, जिसमें राजेश अग्रवाल ने कहा था कि उक्त बिल्डिंग में पटाखे नहीं थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने मंत्री पर व्यवसायी को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। जबकि हादसे के दौरान कई ऐसे वीडियो रिकार्ड हुए हैं, जिनमें बड़े पैमाने पर पटाखे फूटते हुए एवं स्काईशॉट फटते हुए दिख रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

पेयजल समस्या पर कलेक्टर सख्त, सीएमओ पर जताई नाराजगी:अपर कलेक्टर-एसडीएम ने वार्डों का निरीक्षण कर जलापूर्ति के निर्देश दिए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074933
Views Today : 13
Views Last 7 days : 2659
Views Last 30 days : 9079
Total views : 103021
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.