Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मिनी हाइवा-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत:बजरंगपुर टोल नाका के पास देर रात हादसा,अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
Breaking News

मिनी हाइवा-ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत:बजरंगपुर टोल नाका के पास देर रात हादसा,अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

By adminApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 04 14t132109505 1776153066
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 04 14t132109505 1776153066
अभनपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। नवापारा-अभनपुर मुख्य मार्ग स्थित बजरंगपुर टोल नाका के पास रात करीब 1:30 बजे तेज रफ्तार मिनी हाइवा और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया। इलाज के दौरान तोडा दम घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान भागवत राम साहू (65) निवासी पारागांव, सुमित यादव (19) निवासी नवागांव (कुरूद, धमतरी) और दीपक पटेल (22) निवासी कातलबोड़ (कुरूद, धमतरी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, जिसके कारण टक्कर इतनी भीषण हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कराया। शव को पीएम के लिए भेजा, मर्ग कायम करके जांच जारी पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सामरी-कुसमी में मुहर्रम का जुलूस निकला:बड़ी संख्या लोग हुए शामिल, चबूतरा निर्माण की घोषणा

June 27, 2026

लोरमी के 18-वार्डों में विकास के लिए 7.42 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

June 27, 2026

रायपुर में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने की मुहिम:28 जून को घर-घर चलेगा अभियान, 1381 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076382
Views Today : 216
Views Last 7 days : 3626
Views Last 30 days : 11431
Total views : 106431
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.