![]()
सक्ती जिले के चंद्रपुर नगर में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड परिसर के पास हवा भरने वाला एक टैंक फट गया। हादसे में 23 वर्षीय युवक जुनैद खान की मौके पर ही मौत हो गई। जो वार्ड क्रमांक 4 मंडी पारा चंद्रपुर का निवासी था। बताया जा रहा है कि जुनैद की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के दुकानदार और राहगीर घबराकर बाहर निकल आए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हवा भरने वाला टैंक किन परिस्थितियों में फटा। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
<
