Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत:बालोद में BSP के सीवरेज प्रोजेक्ट में हादसा, 10 फीट गड्ढे में दबे, मृतकों में एक महिला भी
Breaking News

मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत:बालोद में BSP के सीवरेज प्रोजेक्ट में हादसा, 10 फीट गड्ढे में दबे, मृतकों में एक महिला भी

By adminMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 2026 05 12t1939013211778595254 1778605859
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 2026 05 12t1939013211778595254 1778605859
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की दबकर मौत हो गई। मृतकों में 2 पुरुष और एक महिला शामिल है। मंगलवार शाम दल्लीराजहरा में दास पान ठेला चौक के पास यह हादसा हुआ। मजदूर सीवरेज पाइप बिछाने के लिए खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और वे 10 फीट गहरे गड्ढे में दब गए। घटना दल्लीराजहरा क्षेत्र की है। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट के तहत यह काम हो रहा था। मृतकों की पहचान किशुन कुमार, राकेश कुमार और बैशाखिन के रूप में हुई है। पहले देखिए ये तस्वीरें- मिट्टी धंसी तो निकलने का मौका नहीं मिला जानकारी के अनुसार, बीएसपी की सीवरेज लाइन विस्तार प्रोजेक्ट के तहत गहरी खुदाई कर पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी भरभराकर ढह गई और गड्ढे के भीतर काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। 10 फीट गहरे गड्ढे में कर रहे थे काम हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मजदूरों से बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के 10 फीट गहरे गड्ढे में काम कराया जा रहा था। न तो सुरक्षा बैरिकेडिंग थी और न ही मिट्टी धंसने से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बीएसपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य चलाया गया, लेकिन तब तक तीनों मजदूरों की जान जा चुकी थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। ………………….. हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… दुर्ग में सिलेंडर ब्लास्ट से 4 लोग जिंदा जले: खंभे में शॉर्ट-सर्किट, मकान में लगी आग; किचन में धमाका, 2 बहन-पिता और मासूम की मौत छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार दोपहर सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में 2 बहनें, पिता और एक डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। जानकारी के मुताबिक कुम्हारी स्थित खंभे में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लगी थी। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करपात्री स्टेडियम में कचरे का ढेर गंदगी के बीच अभ्यास की मजबूरी

May 13, 2026

A concrete road was built, but the mud left on the side is now causing problems for passersby.

May 13, 2026

कांग्रेस झूठे प्रचार से बना रही है राजनीतिक माहौल: गुप्ता

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070229
Views Today : 84
Views Last 7 days : 695
Views Last 30 days : 3414
Total views : 91386
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.