कवर्धा|शहर का प्रमुख व सबसे बड़ा खेल मैदान करपात्री स्टेडियम इन दिनों गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। स्टेडियम परिसर में बाउंड्रीवाल के पास कचरों का ढेर लगा हुआ है, जहां प्लास्टिक के डिस्पोजल, कागज और अन्य अपशिष्ट फैले हुए हैं। खेल मैदान जैसी महत्वपूर्ण जगह पर फैली यह गंदगी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। नियमित अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों को दुर्गंध व अस्वच्छ वातावरण के बीच प्रशिक्षण लेना पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ने की आशंका है। –
<
