नवागढ़ | जनपद पंचायत नवागढ़ के सभाकक्ष में शनिवार को सुबह 9:30 बजे विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। पूर्व में यह बैठक 23 तारीख को होनी थी, जो अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई थी। अब इसे 25 तारीख को आयोजित किया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य रूप से शिकायतों के निराकरण व योजनाओं की प्रगति की समीक्षा होगी। जांजगीर | विद्युत विभाग मानसून पूर्व मेंटेनेंस और रखरखाव कार्य करेगा। इसके चलते 25 अप्रैल को 11 केवी कोसा फीडर की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोसा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। जांजगीर | 9 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटारे पर जोर दिया गया।
<
