Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महिला ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर रेप का आरोप लगाया:बोली-प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन कराया, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी, कार्रवाई की मांग
Breaking News

महिला ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर रेप का आरोप लगाया:बोली-प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन कराया, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी, कार्रवाई की मांग

By adminApril 23, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
78ee1741 2925 4d22 9d9d 425b979a5977 1776935110164
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



78ee1741 2925 4d22 9d9d 425b979a5977 1776935110164
सक्ती जिले में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, गर्भपात कराने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक (SP) और आईजी से की है। महिला का यह भी आरोप है कि पहले भी कई बार शिकायत के बावजूद आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है, बल्कि उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब तीन साल पहले आरोपी सब-इंस्पेक्टर कमल मैरिषा ने उससे सोशल मीडिया (फेसबुक) के ज़रिये संपर्क किया। इसके बाद दोनों के बीच मैसेज, कॉल और ऑडियो-वीडियो के जरिए लगातार बातचीत होने लगी। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया था और कहा था कि उसका दंतेवाड़ा से सक्ती ट्रांसफर हुआ है। महिला को उसकी बेटी को अपनाने का झांसा दिया पीड़िता का आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर ने उसकी पारिवारिक स्थिति का लाभ उठाया। उसने महिला और उसकी बेटी को अपनाने का भरोसा दिलाया और संबंध बनाया। महिला के ने बताया, जब उसका पति घर में नहीं होता था तब आरोपी उसके घर आकर कई बार संबंध बनाता रहा। जनवरी 2024 में महिला गर्भवती हो गई थी। उसने खरसिया में सोनोग्राफी कराई थी और इसका वीडियो आरोपी को भेजा था। बिना बताए महिला की खिलाए एबॉर्शन की दवा महिला के मुताबिक, आरोपी ने उसे बिना बताए दवाएं दीं, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद भी सब-इंस्पेक्टर उससे संबंध बनाता रहा। इसी दौरान एक दिन एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को आरोपी की पत्नी बताया और उनके एक बच्चा होने की जानकारी दी। यह जानकर पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने आत्महत्या के प्रयास में कृषि दवा का सेवन कर लिया। बाद में आरोपी उसे मालखरौदा स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां उसका इलाज हुआ। आरोपी ने पीड़िता को झूठा भरोसा दिलाया पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने फिर से उसे भरोसा दिलाया कि उसका पत्नी से संबंध ठीक नहीं है और वह उसे और उसकी बेटी को अपनाएगा। लेकिन बाद में आरोपी उससे दूरी बनाने लगा। इस पर महिला ने 29 जनवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जांच एसडीओपी सक्ती को सौंपी गई बयान दिया तो फोटो वीडियो वायरल कर दूंगा:आरोपी महिला का आरोप है कि 28 मार्च 2026 को एसडीओपी कार्यालय के सामने आरोपी ने उसे आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर धमकाया कि यदि उसने बयान दिया तो वह उन्हें वायरल कर देगा और झूठे केस में फंसा देगा। वर्दी का रौब दिखाकर आरोपी ने महिला पर दबाव बनाया और उससे शिकायत वापस लेने का लिखित बयान भी ले लिया। पीड़िता का कहना है कि शिकायत वापस लेने के बाद भी आरोपी उसे लगातार धमकी दे रहा है कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। महिला ने एसपी से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, गर्भपात कराने और ब्लैकमेलिंग के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले के संबंध मे पुलिस से जानकारी लेने के लिए हमने एडिशनल एसपी पंकज पटेल से बात करने के लिए फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। SI बोले- आरोप झूठे इस संबंध मे उप निरीक्षक कमल मैरीशा ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे है, महिला और उसका पति मिलकर मुझसे पैसे की मांग कर रहे थे, पैसा नही देने पर मेरे खिलाफ शिकायत कर रहे है। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… महिला से रेप के बाद मर्डर, प्राइवेट-पार्ट में मिली बोतल:CCTV में दिखा संदिग्ध, TS सिंहदेव बोले- निर्भया कांड जैसी हैवानियत, आरोपी को फांसी हो छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रेप के बाद महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली है। CCTV कैमरे में एक संदिग्ध कैद हुआ है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, सामाजिक संस्था के सदस्यों के सहयोग से बेटे ने मां का अंतिम संस्कार किया। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

3 दिन में निगम ने वसूला 2.24 करोड़ का टैक्स:19 जून के मुकाबले 22 जून को बढ़ा कलेक्शन, 30 जून तक 6.25% छूट

June 23, 2026

चोरी के शक में युवक की पिटाई से मौत:मनेन्द्रगढ़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

June 23, 2026

नाबालिग ने जादू-टोना के शक में बुजुर्ग-महिला पर किया हमला:कटघोरा के लखनपुर में फरसे से वार, महिला की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075195
Views Today : 315
Views Last 7 days : 3159
Views Last 30 days : 9987
Total views : 104216
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.