Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महासमुंद DEO विजय कुमार लहरे निलंबित:चौथी के प्रश्नपत्र विवाद और वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई, बीएल देवांगन को मिला अतिरिक्त प्रभार
Breaking News

महासमुंद DEO विजय कुमार लहरे निलंबित:चौथी के प्रश्नपत्र विवाद और वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई, बीएल देवांगन को मिला अतिरिक्त प्रभार

By adminApril 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5a4e71aa e706 43bf 95a3 78ba116458e2 1777348032658
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



5a4e71aa e706 43bf 95a3 78ba116458e2 1777348032658
स्कूल शिक्षा विभाग ने महासमुंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय कुमार लहरे को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई परीक्षा प्रश्नपत्र विवाद, विभागीय कार्यों में लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के बाद की गई है। निलंबन का मुख्य कारण 8 जनवरी 2026 को सामने आया चौथी कक्षा का अंग्रेजी प्रश्नपत्र विवाद है। इस प्रश्नपत्र में कुत्ते के नाम के विकल्प के रूप में भगवान राम का नाम दिया गया था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और यह मामला काफी चर्चा में रहा। विभागीय जांच में यह पाया गया कि प्रश्नपत्र तैयार करने और उसके वितरण की पूरी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की थी। इस प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती गई। जांच के दौरान अन्य गंभीर अनियमितताएं भी उजागर हुईं। प्रश्नपत्र से लेकर ऑडिट तक कई अनियमितताएं सामने आईं इनमें परीक्षा प्रश्नपत्र तैयार करने में लापरवाही, आपत्तिजनक प्रश्न से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना, हाईकोर्ट से जुड़े मामलों में समय पर कार्रवाई न करना, विभागीय आदेशों की अवहेलना और लेखा परीक्षण (ऑडिट) में वित्तीय अनियमितताएं शामिल हैं। आचरण नियमों के उल्लंघन पर निलंबन की कार्रवाई शासन ने इस पूरे मामले को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का उल्लंघन माना है। इसके तहत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। नए अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार विजय कुमार लहरे के निलंबन के बाद बीएल देवांगन (उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय) को महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। निलंबन अवधि के दौरान विजय कुमार लहरे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। उनका मुख्यालय रायपुर संभागीय कार्यालय निर्धारित किया गया है। शासन ने इस घटना को विभाग की छवि धूमिल करने वाला गंभीर कदाचार मानते हुए सख्त रुख अपनाया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आरटीई के मुद्दे पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का असहयोग आंदोलन तेज, शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

April 28, 2026

शिक्षकों का सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित

April 28, 2026

बिलासपुर में सड़क हादसे में 4 मौतें, 29 घायल:झपकी आने से कार सवार डॉक्टर ने ऑटो को टक्कर मारी; बाराती पिकअप-स्कॉर्पियो पलटी

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069073
Views Today : 84
Views Last 7 days : 985
Views Last 30 days : 4136
Total views : 90068
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.