Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महासमुंद में ट्रक से 21 KG गांजा जब्त:ओडिशा के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ा
Breaking News

महासमुंद में ट्रक से 21 KG गांजा जब्त:ओडिशा के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ा

By adminApril 14, 2026No Comments1 Min Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4a6400a7 9d6d 4db7 a0df d4a85153a86b 1776169448456
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4a6400a7 9d6d 4db7 a0df d4a85153a86b 1776169448456
महासमुंद में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक से 21.200 किलोग्राम गांजा जब्त किया और ओडिशा के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने टेमरी नाका के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध आयशर ट्रक (सीजी 04 एन आर 6568) को रोका गया। ट्रक में सवार ओडिशा के नुआपड़ा जिले के भेला निवासी लिंगराज दास (30), सुमंत कुमार दुरिया (38) और रमेश बाग (20) से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक की हेल्पर सीट के पीछे प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखा गया गांजा मिला। न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल इसका वजन 21.200 किलोग्राम था। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 1000 रुपए नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(1)(सी) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लोरमी के 18-वार्डों में विकास के लिए 7.42 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

June 27, 2026

रायपुर में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने की मुहिम:28 जून को घर-घर चलेगा अभियान, 1381 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा

June 26, 2026

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा:छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, केंद्रीय मंत्री से इस्तीफे की मांग

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076318
Views Today : 148
Views Last 7 days : 3558
Views Last 30 days : 11363
Total views : 106363
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.