बालोद | जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मनरेगा मजदूरों के कार्य समय में बदलाव किया जाए। वर्तमान में बढ़ते तापमान के कारण मजदूरों को काम करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच दोपहर के समय काम करना स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है। ऐसे में मनरेगा कार्य का समय सुबह 5 बजे से शुरू किया जाए। इसके बाद शाम 4 बजे कराई जाए तथा दोपहर के समय कार्य पूरी तरह बंद रखा जाए। इससे उन्हें राहत मिल सके।
<
