जांजगीर | शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक केरा रोड इन दिनों असुरक्षित हो गया है। सड़क के बीच बने डिवाइडर में जगह-जगह अवैध कट होने के कारण हर वक्त हादसे का खतरा मंडराता रहता है। कई स्थानों पर लोगों ने अपनी सुविधा के लिए डिवाइडर को अवैध रूप से तोड़ दिया है। इन कटों से वाहन चालक अचानक गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच भिड़ंत की आशंका बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय जब यातायात का दबाव चरम पर होता है, तब ये कट और भी खतरनाक साबित होते हैं। रिफ्लेक्टर और संकेतक न होने से रात के अंधेरे में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। – शुभम कहरा
<
