Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मनगटा इको-पर्यटन क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई:बुलडोजर चलाकर मुरुम सड़कें और बाउंड्रीवॉल ध्वस्त, भारी पुलिस बल रहा तैनात
Breaking News

मनगटा इको-पर्यटन क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई:बुलडोजर चलाकर मुरुम सड़कें और बाउंड्रीवॉल ध्वस्त, भारी पुलिस बल रहा तैनात

By adminMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 161 1779270920
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 161 1779270920
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले स्थित प्रसिद्ध इको-पर्यटन स्थल मनगटा में बुधवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। 100 एकड़ से अधिक कृषि भूमि और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में की गई अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने की। मनगटा अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हिरण अभ्यारण्य के लिए पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है। इसे राजनांदगांव का ‘फेफड़ा’ भी कहा जाता है। बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि भू-माफियाओं ने पर्यटन क्षेत्र के आसपास और मुढ़ीपार मार्ग पर अवैध प्लॉटिंग शुरू कर दी थी। जमीन दलालों ने बिना डायवर्सन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और रेरा परमिशन के कृषि भूमि को प्लॉटों में बांटना शुरू किया। इन अवैध प्लॉटों पर मुरुम की सड़कें और बाउंड्रीवॉल भी बना दी गई थीं। आरोप है कि जिससे क्षेत्र की हरियाली को नुकसान पहुंच रहा था। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मनगटा एक संवेदनशील पर्यटन क्षेत्र है। यहां पर्यावरण और पर्यटन के नियमों के खिलाफ किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए- भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम बुधवार को प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ मनगटा पहुंची। कार्रवाई के दौरान मुरुम से बनी चौड़ी सड़कों को जेसीबी से पूरी तरह उखाड़ दिया गया, ताकि वाहनों की आवाजाही बंद हो सके। प्लॉटिंग के लिए लगाए गए पिलर्स, बाउंड्रीवॉल और नींव को भी ध्वस्त कर दिया गया। आगे एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया अधिकारियों का कहना है कि तहसीलदार कार्यालय 100 एकड़ भूमि के खसरा नंबर और मालिकों की जांच कर रहा है। पर्यटन क्षेत्र की गरिमा और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले मुख्य आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गुंडागर्दी करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, VIDEO:बाइक टकराने के विवाद पर किया था जानलेवा हमला, दो नाबालिग समेत 9 पकड़े गए

May 20, 2026

सूरजपुर में 11 थानों के लिए डायल 112 वाहन रवाना:खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

May 20, 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज में डायल 112 सेवा शुरू:विधायक शकुंतला पोर्ते ने दिखाई हरी झंडी, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी पुलिस मदद

May 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071254
Views Today : 214
Views Last 7 days : 1905
Views Last 30 days : 4291
Total views : 93207
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.