![]()
सूरजपुर जिले में आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डायल 112 सेवा का विस्तार किया गया है। बुधवार को प्रदेश के खाद्य मंत्री एवं सूरजपुर जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने इस सेवा के तहत 11 थाना क्षेत्रों के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिला मुख्यालय से विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजे गए हैं। इस पहल से जिले में पुलिसिंग और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे आपातकालीन स्थितियों में लोगों को तत्काल मदद मिल सकेगी। तत्काल मिलेगी पुलिस मदद, अपराध पर लगेगी लगाम इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा, “डायल 112 सेवा शुरू होने से जिले के आमजन को तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी। आपात स्थिति में एक कॉल पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचेगी। इससे अपराध पर प्रभावी लगाम लगेगी और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।” उन्होंने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। रायपुर से सीधा कंट्रोल, शहरी क्षेत्र में 10 मिनट में पहुंचेगी मद कार्यक्रम में मौजूद सूरजपुर रेंज के डीआईजी प्रशांत ठाकुर ने बताया कि डायल 112 सेवा का कंट्रोल रूम सीधे रायपुर में स्थापित है। कॉल मिलते ही निकटतम वाहन को लोकेशन भेज दी जाती है। “हमारा लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में 10 मिनट के भीतर और ग्रामीण इलाकों में न्यूनतम समय में घटना स्थल पर पहुंचना है। इससे पुलिसिंग व्यवस्था और पारदर्शी व मजबूत होगी,” उन्होंने कहा।
इन थाना क्षेत्रों को मिला लाभ जिले के 11 थाना क्षेत्रों के लिए एक-एक डायल 112 वाहन की तैनाती की गई है। इससे चोरी, लूट, मारपीट, सड़क हादसा, महिलाओं व बच्चों से जुड़ी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस मदद मिल सकेगी। कार्यक्रम के दौरान खाद्य मंत्री और डीआईजी ने संयुक्त रूप से जनता को बधाई दी और डायल 112 सेवा को अपराध मुक्त व सुरक्षित सूरजपुर की दिशा में अहम कदम बताया।
<
