Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मदर्स डे पर रायपुर महिला जेल में वीडियो-कॉल सुविधा शुरू:अब परिवार से कर सकेंगी बात महिला कैदी, रोजगार से जोड़ने बंदियों को कौशल प्रशिक्षण
Breaking News

मदर्स डे पर रायपुर महिला जेल में वीडियो-कॉल सुविधा शुरू:अब परिवार से कर सकेंगी बात महिला कैदी, रोजगार से जोड़ने बंदियों को कौशल प्रशिक्षण

By adminMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778440730 whatsapp image 2026 05 10 at 24242 pm 1778407540
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 10 at 24242 pm 1778407540
मदर्स डे के अवसर पर महिला जेल रायपुर की बंदिनियों को बड़ी सौगात मिली। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की घोषणा के अनुसार, शनिवार 10 मई 2026 को महिला जेल में प्रिजन इनमेट वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया। इस नई सुविधा के जरिए महिला बंदिनियां अब अपने परिवारजनों और अधिवक्ताओं से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर सकेंगी। जेल विभाग और BSNL के बीच हुए एमओयू के तहत इस सिस्टम की स्थापना की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, इससे बंदिनियों को अपने परिजनों से संवाद करने में सुविधा मिलेगी और वे मानसिक रूप से भी अधिक जुड़ाव महसूस कर सकेंगी। इसी अवसर पर निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त 38 महिला बंदिनियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जेल में अपनी माताओं के साथ रह रहे 14 बच्चों को भी जेल विभाग की ओर से उपहार दिए गए। कार्यक्रम में डीजी जेल हिमांशु गुप्ता, जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, विजय छबलानी, महिला जेल प्रभारी गरिमा पांडेय सहित जेल स्टाफ और महिला बंदिनियां मौजूद रहीं। केंद्रीय जेल रायपुर में 67 बंदियों को मिला कौशल विकास प्रमाण पत्र, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू वहीं, जेल से रिहाई के बाद बंदियों को दोबारा अपराध की दुनिया में जाने से रोकने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की जेलों में संचालित निश्चय कार्यक्रम के तहत शनिवार 10 मई 2026 को केंद्रीय जेल रायपुर और महिला जेल रायपुर में कौशल विकास प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 67 बंदियों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इनमें 38 महिला बंदिनी और 29 पुरुष बंदी शामिल हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत युवा बंदियों को काउंसलिंग, अपराध बोध की जानकारी, स्वरोजगार उन्मुख कौशल प्रशिक्षण और रिहाई के बाद बैंक के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन और राहुल भगत के सहयोग का उल्लेख किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। यहां बंदियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे रिहाई के बाद रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। वहीं, रिहा हो चुके बंदियों को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 मई 2026 को Indian Overseas Bank की ओर से केंद्रीय जेल रायपुर परिसर में लोन मेला आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में डीजी जेल हिमांशु गुप्ता, जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, महिला जेल प्रभारी गरिमा पांडेय सहित जेल स्टाफ और संबंधित बंदी मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई… एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

May 11, 2026

रायपुर में फर्जी वसीयत बनाकर करोड़ों की जमीन हड़पी, कोर्ट के आदेश पर तीन पर FIR

May 11, 2026

अकेले दम पर सींचा भविष्य… रायपुर की इन ‘सिंगल मदर्स’ ने संघर्ष की आग में तपकर बच्चों को बनाया ‘सोना’

May 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069919
Views Today : 12
Views Last 7 days : 335
Views Last 30 days : 3287
Total views : 90974
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.