टॉप न्यूज़

मकान का टैक्स देकर चला रहे दुकान-कैफे:अब 12 हजार संपत्तियों की खोली जाएगी कुंडली




शहर में आवासीय अनुमति वाले भवनों में दुकान, कोचिंग सेंटर, कैफे-रेस्टोरेंट, किराना और कपड़े की दुकान चलाने वालों का नगर निगम सर्वे कराएगा। निगम का अनुमान है कि शहर में ऐसी 12 हजार से ज्यादा संपत्तियां हैं। वास्तविक संख्या सर्वे के बाद सामने आएगी। निगम के रिकॉर्ड में जो भवन आवासीय हैं, वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने से हर साल 5 से 10 करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान का अनुमान है। ऐसे कई प्रतिष्ठानों में पार्किंग नहीं होने से ग्राहकों के वाहन सड़कों पर खड़े होते हैं और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनती है। सितंबर के अंतिम सप्ताह या अक्टूबर के पहले सप्ताह से सर्वे शुरू करने की तैयारी है। पार्किंग उल्लंघन की भी बन रही सूची : निगम पार्किंग उल्लंघन वाली संपत्तियों की भी सूची तैयार कर रहा है। व्यावसायिक परिसरों की अनुमति ‘मार्जिनल फ्रंट ओपन स्पेस’ की शर्त पर मिलती है। इसमें पार्किंग की जगह शामिल होती है। शहर में कई कमर्शियल प्रॉपर्टी में इसका उल्लंघन होने से ग्राहकों के वाहन सड़क पर खड़े होते हैं। ऐसी संपत्तियां भी जांच के दायरे में रहेंगी। मालिक को भेजेंगे नोटिस
भौतिक सत्यापन के दौरान भवनों की छतों पर लगे मोबाइल टावर की जांच होगी। टीम देखेगी कि व्यावसायिक उपयोग के हिसाब से टैक्स जमा हो रहा है या केवल आवासीय टैक्स। गड़बड़ी मिलने पर संपत्ति मालिक को पेनाल्टी के साथ व्यावसायिक टैक्स का डिमांड नोटिस दिया जाएगा। निगम में 10 साल से अधिक समय से ऐसा सर्वे नहीं हुआ है। इसलिए लीडार सर्वे कराया जाएगा। कंपनी फाइनल होने के बाद सर्वे शुरू होगा। माह अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है।
-डॉ. अंजलि शर्मा, राजस्व उपायुक्त, नगर निगम
सुप्रीम कोर्ट में शिकायत के बाद 6 व्यावसायिक संस्थानों पर निगम ने की कार्रवाई वीआईपी इस्टेट के रहवासियों की सुप्रीम कोर्ट में शिकायत के बाद निगम ने मंगलवार को आवासीय क्षेत्र में चल रहे 6 व्यावसायिक संस्थानों पर कार्रवाई की। कॉलोनी 1990 में आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित हुई थी। निगम ने एक माह का समय देकर 26 प्रॉपर्टी होल्डर्स को नोटिस दिया था। इनमें 8 ने शिफ्टिंग कर ली, कुछ का नियमितीकरण हो गया और कुछ प्रक्रियाधीन हैं। गतिविधियां बंद नहीं करने पर मोमोज ब्रदर्स कैफे, पिकल बॉल क्लब, महादेव मार्केटिंग, बैकयार्ड कैफे, रैंबो किड्स स्कूल और हर हाइनेस ब्यूटी पार्लर पर कार्रवाई हुई।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button