कवर्धा| भोरमदेव रोड स्थित पुराने मोटल के पीछे संचालित छात्रावास तक पहुंचने के लिए अब तक पक्की सड़क नहीं बनाई गई है। मेन रोड से छात्रावास जाने वाला मार्ग कच्चा होने के कारण छात्रों को आवागमन में परेशानी होती है। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक पहल नहीं हुई। प्रशासन को पक्की सड़क बनवाना चाहिए, ताकि बच्चों को सुविधा मिले।
<
