कवर्धा| बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम परसहा आज भी मूलभूत सड़क सुविधा से वंचित है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के आगे नेशनल हाईवे के पास स्थित इस गांव की दूरी मुख्य मार्ग से महज दो किलोमीटर है, लेकिन गांव तक पहुंचने के लिए पक्के रास्ते का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। कई बार प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।
<
