भास्कर न्यूज | बालोद भाजपा जिला कार्यालय जुंगेरा में जिला कार्यसमिति की पहली बैठक की। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारी पर चर्चा हुई। संध्या पारगनिहा ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता में है। उन्होंने छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर समय पर, संगठित तरीके से काम करने को कहा। चेमन देशमुख ने कहा कि कार्यकर्ता मेहनत और समर्पण से काम कर रहे हैं। उन्होंने मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर तक नियमित बैठकें करने पर जोर दिया। पवन साहू ने कहा कि जिम्मेदारियां निभाई जा रही हैं। संगठन को और मजबूत करने के लिए लगातार सजग और सक्रिय रहना होगा। यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर चलने वाला संगठन है। आने वाले समय में सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। जिला प्रशिक्षण प्रभारी शिरीष अग्रवाल ने बताया कि आने वाले समय में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण होगा। इसकी रूपरेखा पर चर्चा हुई। पूरी व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि यह अभियान औपचारिक कार्यक्रम नहीं है। इससे कार्यकर्ता वैचारिक, संगठनात्मक, तकनीकी रूप से मजबूत होंगे। आवासीय प्रशिक्षण में अध्ययन, संवाद, व्यावहारिक अभ्यास का मौका मिलेगा। संगठन के प्रति प्रतिबद्धता मजबूत होगी। बैठक में तय हुआ कि प्रशिक्षण में पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं, सोशल मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क, चुनाव प्रबंधन, सेवा कार्य जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।
<
