Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भुगतान अटका, 7 साल से गन्ने का समर्थन मूल्य 355 रुपए प्रति क्विंटल पर ही स्थिर
Breaking News

भुगतान अटका, 7 साल से गन्ने का समर्थन मूल्य 355 रुपए प्रति क्विंटल पर ही स्थिर

By adminMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 17787656756a05cf6b7f119 14makawardha18
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 17787656756a05cf6b7f119 14makawardha18
भास्कर न्यूज|कवर्धा कबीरधाम जिले के गन्ना और चना उत्पादक किसान आर्थिक दबाव में हैं। लंबित भुगतान, समर्थन मूल्य में ठहराव, खाद-बीज की कमी, बिजली संकट को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने जिला प्रशासन के सामने मांग रखी। संघ के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में किसान कलेक्टर से मिले। ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष सोनी वर्मा ने बताया कि जिले के सरदार वल्लभ भाई पटेल और भोरमदेव शक्कर कारखाने में गन्ना किसानों का भुगतान में लंबे समय से लंबित है। भुगतान अटकने से अगले सीजन की तैयारी प्रभावित हो रही है। किसानों ने मांग की कि सभी बकाया राशि तुरंत खातों में जमा कराई जाए। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले सात वर्षों से गन्ने का समर्थन मूल्य 355 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर है। खेती की लागत बढ़ रही है। किसानों ने 100 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने की मांग रखी। रिकवरी राशि का एकमुश्त भुगतान भी मांगा। चना खरीदी व्यवस्था में सुधार की मांग: किसानों ने सहकारी समितियों में खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। समय पर खाद-बीज नहीं मिलने से बुआई प्रभावित होने की बात कही। चना खरीदी व्यवस्था में सुधार की मांग भी रखी। संघ ने कहा कि गन्ने की फसल को नियमित सिंचाई चाहिए। बिजली बंद से परेशानी हो रही है। इस दौरान प्रांत मीडिया प्रभारी सुनील जायसवाल, आशीष चंद्रवंशी, रामरतन मनी, श्रीराम, कौशल रमेश साहू, बद्री जायसवाल मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मैनपावर सप्लाई घोटाला… अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज:हाईकोर्ट बोला- आर्थिक अपराध गहरी साजिश, यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा

May 15, 2026

सौर ऊर्जा से जलने वाली स्ट्रीट लाइट लगाई जाए

May 15, 2026

जिला अस्पताल की पार्किंग में शेड नहीं, धूप में ही खड़ी कर रहे गा​ड़ियां

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070478
Views Today : 30
Views Last 7 days : 1042
Views Last 30 days : 3658
Total views : 91829
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.