![]()
बालोद | जिला अस्पताल बालोद में वाहन पार्किंग स्थल पर छाया की उचित व्यवस्था नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में आने वाले लोगों को अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को खुले आसमान के नीचे खड़ा करना पड़ता है। गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण वाहन अत्यधिक गर्म हो जाते हैं, जिससे मरीजों और परिजनों को काफी दिक्कत होती है।
<
