बालोद| कई इलाकों में आज भी सड़क और मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट पूरी तरह नहीं हैं। शहर के मुख्य क्रॉसिंग और हाईवे तक अंधेरे में हैं, जबकि तांदुला डैम और ऐसे स्थानों पर जहां शाम को कोई व्यक्ति नहीं गुजरता, वहां स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। शहर के कई स्थान ऐसे है,जहां एक्का- दुक्का ही लाइटें जलती है। सिवनी टर्निंग के पास अंधेरे होने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। सभी स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें सौर ऊर्जा पर आधारित लगाया जाना चाहिए।
<
