Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भुइयां सॉफ्टवेयर में सेंध, बिना आदेश के बदल जा रहे हैं जमीनों के मालिक
Breaking News

भुइयां सॉफ्टवेयर में सेंध, बिना आदेश के बदल जा रहे हैं जमीनों के मालिक

By adminApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 177703406769eb6353bdb97 b6eba6e7c9c74
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 177703406769eb6353bdb97 b6eba6e7c9c74
जिले के बोडला तहसील क्षेत्र में भूमि अभिलेखों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम बरभावर (प.ह.नं. 36, रा.नि.मं. राजानवागांव) स्थित खसरा नंबर 29/7 (0.607 हेक्टेयर) में दर्ज भूमिस्वामी के नाम में अचानक परिवर्तन होने से विभागीय लापरवाही व गड़बड़ी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार उक्त भूमि पहले श्यामलाल पिता दुकालू गोंड के नाम दर्ज थी। उनकी मृत्यु के बाद 6 जून 2025 के नामांतरण आदेश के तहत वारिसान भागीरथी सहित 11 लोगों के नाम दर्ज किए गए थे। सितंबर 2025 में डाउनलोड खसरा सूची में भी यही नाम दर्ज था, लेकिन बाद में गिरदावरी रिपोर्ट में अचानक तीजनबाई पति सदाराम, निवासी ग्राम रौचन का नाम भूमिस्वामी के रूप में दर्ज पाया गया। हल्का पटवारी ने 14 अक्टूबर 2025 को इस परिवर्तन की जानकारी पटवारी संघ के माध्यम से तत्कालीन तहसीलदार को दी, जिसके बाद 15 अक्टूबर 2025 को कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) को भी सूचना भेजी गई। इसके बावजूद करीब छह माह बाद इसी मामले में पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मिलीभगत की आशंका: मामले में पटवारी संघ का सीधा आरेाप है कि बिना किसी वैध आदेश के भुइयां सॉफ्टवेयर में नाम परिवर्तन कैसे संभव हुआ। पटवारी स्तर पर ऐसे परिवर्तन का विकल्प नहीं होने की बात कही जा रही है। यह बदलाव केवल सर्वर स्तर (एनआईसी एक्सेस) से ही संभव हो सकता है, जिससे बाहरी हस्तक्षेप या मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। इसी तरह के अन्य मामलों में ग्राम रौचन के खसरा नंबर 73/1 और शासकीय भूमि खसरा 40/1 में भी नाम और क्षेत्रफल में बदलाव सामने आने की बात कही जा रही है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन: मामले को लेकर पटवारी संघ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। संघ का कहना है कि बिना आदेश के अभिलेखों में बदलाव संभव नहीं है, इसलिए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जिले में इस तरह के अन्य मामलों की भी जांच कर पारदर्शिता की मांग की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 2 लाख ठगे:बिलासपुर में तृतीय श्रेणी कर्मचारी ने संविदा महिला टीचर को 'बंगला प्यून' बनाने वसूले पैसे

June 22, 2026

हाईकोर्ट में बढ़े अवमानना केस,पूर्व-मंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र:मोहम्मद अकबर बोले- भाजपा सरकार में बढ़ोतरी हुई, गवर्नर से दखल की मांग

June 22, 2026

Marwahi Blast Injury | Unknown Object Break Attempt

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075057
Views Today : 323
Views Last 7 days : 2969
Views Last 30 days : 9389
Total views : 103331
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.