Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भीषण गर्मी लू, हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा, धूप में न निकले बाहर
Breaking News

भीषण गर्मी लू, हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा, धूप में न निकले बाहर

By adminMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 05 2026 mousamluu
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने के साथ ही जिला स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 21 May 2026 07:40:32 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 07:40:32 AM (IST)

बिलासपुर: भीषण गर्मी लू, हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा, धूप में न निकले बाहर
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पारा 44 डिग्री सेल्सियस

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सूरज के तीखे तेवर और भीषण गर्मी
  2. भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी
  3. तापमान 44 डिग्री के करीब, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि। लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए लू से बचाव संबंधी एडवाइजरी जारी की है। इन दिनों जिले में तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी संदेश में बताया गया है कि लू लगने के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, चक्कर आना, बेहोशी, उल्टी-मितली, सिरदर्द तथा त्वचा का लाल और सूखा होना शामिल है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत छांव या ठंडी जगह पर जाएं, शरीर को ठंडा करें तथा पानी या ओआरएस दें। आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी अस्पताल में तत्काल उपचार कराएं।

स्वास्थ्य विभाग की सलाह है कि वे पानी, ओआरएस, छाछ, नींबू पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन निश्चित करते रहे। तरबूज, खीरा, ककड़ी, मौसमी फल एवं हरी सब्जियों का अधिक उपयोग करें। बाहर निकलते समय सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढंककर रखें तथा हल्के और ढीले कपड़े पहनें।

हेल्पलाइन नंबर जारी

विभाग ने यह भी कहा है कि खाली पेट धूप में न निकलें तथा चाय, कॉफी और अधिक तले-भुने खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। जिला स्वास्थ्य समिति ने नागरिकों से सतर्क रहते हुए गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने का आग्रह किया है। किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 87706-64365 और 75870-38622 पर संपर्क किया जा सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आरटीआई के तहत महिला अफसर की जांच रिपोर्ट देने से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का इन्कार

May 24, 2026

बिजनेस में निवेश का झांसा देकर बिलासपुर की भाजपा नेत्री से दुष्कर्म करने वाले झारखंड के व्यापारी को भेजा जेल

May 24, 2026

बिलासपुर में 14 सेंटर, चप्पल पहनकर ही मिलेगी एंट्री, शर्ट में बड़े बटन बैन

May 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071725
Views Today : 13
Views Last 7 days : 2042
Views Last 30 days : 4804
Total views : 94242
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.