Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई में पोते से मिलने जा रही दादी की मौत:देवर के साथ रायपुर जा रही थी, ट्रेलर ने कुचला;3 दिन पहले हुआ था जन्म
Breaking News

भिलाई में पोते से मिलने जा रही दादी की मौत:देवर के साथ रायपुर जा रही थी, ट्रेलर ने कुचला;3 दिन पहले हुआ था जन्म

By adminMay 10, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778379354 whatsapp image 2026 05 10 at 123643 am 1 1778353711
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 10 at 123643 am 1 1778353711
भिलाई में शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 60 साल की महिला की मौत हो गई। महिला अपने देवर के साथ डोंडीलोहारा से रायपुर पोते से मिलने जा रही थी। इसी दौरान नेहरू नगर गार्डन के सामने नेशनल हाईवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गई और ट्रेलर के पिछले पहिए की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। पोते से मिलने जा रही थीं हेमिन बाई महिला की पहचान डौंडीलोहारा के सोरली निवासी हेमिन बाई पटेल (60) के रूप में हुई है। हेमिन बाई अपने देवर प्रहलाद पटेल के साथ एक्टिवा (CG 04 MZ 7689) से रायपुर जा रही थीं। उनके बेटे-बहू के घर 2-3 दिन पहले ही बच्चे का जन्म हुआ था। वह पहली बार अपने पोते से मिलने रायपुर जा रही थीं। परिवार में बच्चे के जन्म को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन रास्ते में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गम में डुबो दिया। शाम 6.30 बजे हुआ दर्दनाक हादसा घटना शनिवार शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। प्रहलाद पटेल एक्टिवा चला रहे थे। जैसे ही वे नेहरू नगर गार्डन के सामने पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में हेमिन बाई उछलकर ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे आ गईं। पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है। हादसे के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर सुपेला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल प्रहलाद पटेल से घटना की जानकारी ली। प्रहलाद पटेल ने पुलिस को बताया कि वह रायपुर में रहते हैं, जबकि उनकी भाभी हेमिन बाई डौंडीलोहारा में रहती थीं। बेटे के घर बच्चे के जन्म के बाद वह उन्हें रायपुर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस अब फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए कुम्हारी टोल प्लाजा समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर ली जाएगी। पूरे मामले की जांच सुपेला थाना पुलिस कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Boyfriend Refuses Groom, Claims Bride

May 10, 2026

परमात्मा की मूल अनुभूति है, जो सभी धर्मों व मानवों में विद्यमान: गिरिजा देवी

May 10, 2026

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से ट्रॉली-बैग में भरकर MP ले जा रहे थे गांजा,1.76 लाख रुपए का माल जब्त

May 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069879
Views Today : 27
Views Last 7 days : 325
Views Last 30 days : 3376
Total views : 90933
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.