Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कमर्शियल गैस 993 रुपए महंगी, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:केंद्र सरकार के खिलाफ सूरजपुर में विरोध, मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग
Breaking News

कमर्शियल गैस 993 रुपए महंगी, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:केंद्र सरकार के खिलाफ सूरजपुर में विरोध, मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
684b5d48 5783 4459 a7c9 5627817c440c 1777962065034
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



684b5d48 5783 4459 a7c9 5627817c440c 1777962065034
सूरजपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपए की भारी वृद्धि के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अग्रसेन चौक पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर चुनावी स्वार्थ और आम जनता के आर्थिक शोषण का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बताया कि 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में एकमुश्त 993 रुपए की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद सिलेंडर की कीमत 3,000 रुपए के पार पहुंच गई है, सूरजपुर में यह लगभग 3,294 रुपए हो गई है। नेताओं ने कहा कि इससे छोटे होटल संचालकों, रेहड़ी-पटरी वालों और कैटरिंग व्यवसायियों पर सीधा असर पड़ेगा, जिससे बाहर खाना और अन्य सेवाएं महंगी हो जाएंगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम के चुनाव खत्म होते ही सरकार ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट लेने के बाद जनता को महंगाई का ‘तोहफा’ देना भाजपा की नीति बन चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने इस 1,000 रुपए की रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि को केंद्र सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का प्रमाण बताया। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से स्थानीय लघु उद्योग और जलपान गृह बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक पर खाली कमर्शियल सिलेंडर रखकर अपना विरोध जताया। उन्होंने केंद्र सरकार के पुतले का दहन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि इस मूल्य वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में बीच सड़क तलवार लहराते 3 युवक गिरफ्तार:आने-जाने वाले लोगों को डरा रहे थे, पुलिस ने घेराबंदी का पंडरीपानी रोड पर पकड़ा

May 6, 2026

हंस ट्रेवल्स के गोदाम से पैसों की 1200 गड्डियां मिली:तीन बोरियों की तलाशी में मिले 16 लाख, कोलकाता से दिल्ली भेजा जा रहा था पार्सल; ट्रेवल्स ऑफिस के कर्मचारियों से पूछताछ में जुटे अफसर

May 6, 2026

ड्यूटी से गायब मिले सफाई कर्मचारी:ठेकेदार पर जुर्माना, निरीक्षक को नोटिस, रायपुर नगर निगम की कार्रवाई

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069688
Views Today : 41
Views Last 7 days : 595
Views Last 30 days : 3834
Total views : 90732
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.