![]()
पलारी | बढ़ती गर्मी को देखते हुए ग्राम सनौद में भारत माता सेवार्थ न्यास के माध्यम से प्याऊ घर का संचालन प्रारंभ किया गया है। इस पहल से राहगीरों, ग्रामीणों और आम नागरिकों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिदिन प्याऊ घर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए जल व्यवस्था की जा रही है। साथ ही जल ही जीवन है, जल है तो कल है के संदेश के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में सुपेश साहू, एकनाथ सार्वा, लिकेश हिंदू, फलेंद्र सिन्हा, श्रीकांत साहू, नीरज, खुमान, चुम्मन सहित अन्य स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
<
