Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भारत फाइनेंस एजेंट ने 11लाख गबन किया:GPM में 49 महिला हितग्राहियों से वसूली गई राशि कंपनी में जमा नहीं की
Breaking News

भारत फाइनेंस एजेंट ने 11लाख गबन किया:GPM में 49 महिला हितग्राहियों से वसूली गई राशि कंपनी में जमा नहीं की

By adminApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0a085dc8 b4e7 4902 85f6 d368b61941eb 1777432853159
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



0a085dc8 b4e7 4902 85f6 d368b61941eb 1777432853159
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भारत फाइनेंस कंपनी के एक कलेक्शन एजेंट पर 11 लाख 47 हजार 883 रुपए के गबन का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। कंपनी के शाखा प्रबंधक बद्री दास मानिकपुरी ने अपने ही कर्मचारी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार पेंड्रा ब्रांच में कलेक्शन एजेंट के पद पर कार्यरत चैतराम पटेल, निवासी चनाडोंगरी (बिलासपुर), ने यह वित्तीय अनियमितता की। आरोपी एजेंट ने फरवरी 2022 से मई 2024 के बीच क्षेत्र की 49 महिला हितग्राहियों से लोन किस्त और लोन क्लोजर के नाम पर कुल 11 लाख 47 हजार 883 रुपये वसूले। आरोप है कि यह राशि कंपनी खाते में जमा करने के बजाय खुद रख ली। शिकायत के बाद खुलासा, रिकॉर्ड में बकाया दिखी राशि मामले का खुलासा तब हुआ, जब संबंधित महिलाओं ने कंपनी को लिखित शिकायत दी। महिलाओं ने बताया कि राशि जमा होने के बावजूद रिकॉर्ड में बकाया दर्शाई गई। आरोपी फरार, मोबाइल बंद कर हुआ गायब शाखा प्रबंधक के अनुसार, संपर्क करने पर आरोपी ने शुरुआत में जल्द रकम जमा करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मोबाइल बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप

June 19, 2026

बिलासपुर में टायर फटा, धमाके से 15-फीट उछले चार लोग,VIDEO:हादसे में हेल्पर की मौत, ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 घायल, हवा भरते समय हुई घटना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074710
Views Today : 141
Views Last 7 days : 5629
Views Last 30 days : 9785
Total views : 102778
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.