क्लेम दिलाने के नाम पर इंस्पेक्टर, वकील ने ठगा

भास्कर न्यूज | नारायणपुर सैलरी पैकेज इंश्योरेंस का क्लेम दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने, धोखाधड़ी के आरोप में नारायणपुर पुलिस ने कार्रवाई की। कोतवाली पुलिस ने निरीक्षक सुरेश चंद यादव, एक अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। शिकायत के आधार पर शुरुआती जांच हुई। आरोप सही पाए गए। पुलिस ने निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कोतवाली थाना के मुताबिक शिकायतकर्ता ने बताया कि क्लेम दिलाने के नाम पर उससे कमीशन मांगा गया। उसके साथ धोखाधड़ी हुई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर निरीक्षक सुरेश चंद यादव, एक अधिवक्ता को आरोपी बनाया गया। संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया गया। नामजद दूसरे आरोपी अधिवक्ता की भूमिका की जांच चल रही है। उसके संबंध में कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन, अन्य साक्ष्य जांचे जा रहे हैं। जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना नारायणपुर में निरीक्षक सुरेश चंद यादव और एक अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के दौरान पर्याप्त आधार मिलने पर निरीक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Source link




