पलारी| युवा प्रतिभाओं को मंच देने वाले यूथ फेस्ट में इस बार बालोद जिले के पूरब चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। पीजी कॉलेज धमतरी में आयोजित युवा महा संगम कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए युवाओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी मंच पर ग्राम डोटोपार निवासी पूरब चतुर्वेदी, जो कि प्रसिद्ध भागवताचार्य अजय चतुर्वेदी के पुत्र हैं, ने अपनी मधुर आवाज और अनोखी प्रस्तुति से निर्णायकों और श्रोताओं का दिल जीत लिया। उन्हें एकल गायन में प्रथम स्थान प्रदान किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप मेडल एवं प्रतीक चिन्ह प्राप्त हुआ।
<
