![]()
पश्चिम बंगाल, असम तथा पांडिचेरी के विधानसभा चुनावों में एनडीए को मिली ऐतिहासिक सफलता का जश्न सरगुजा भाजपा ने मनाया। स्थानीय घड़ी चौक में भाजपा ने जमकर आतिशबाजी की और झालमुड़ी बांटकर खुशियां मनाई। महापौर सहित महिलाएं इस मौके पर जमकर थिरकीं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवाद की जीत बताया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के नतीजों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार का गठन राज्य के इतिहास में एक नया अध्याय है। पश्चिम बंगाल में नए अध्याय की शुरूआत भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह पहला मौका है जब भाजपा अपने संस्थापक के गृहराज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। यह जीत तुष्टीकरण और अराजकता के विरुद्ध राष्ट्रवाद और सुशासन की विजय है। बंगाल से लेकर पूर्वाेत्तर तक की जनता ने संदेश दे दिया है कि देश की प्रगति केवल भाजपा के नेतृत्व में ही सुरक्षित है। लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि जनता ने बंगाल में भय और भ्रम की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और विश्वास के मार्ग को चुना। यह जनादेश स्पष्ट संदेश है देश अब स्थिरता, विकास और निर्णायक नेतृत्व चाहता है। महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आतंक का अंत हुआ है। इसके लिए पश्चिम बंगाल की जनता बधाई की पात्र है। हम सब इस जीत का जश्न झाल मूड़ी बांटकर मना रहे हैं। लोगों ने स्वीकारी राष्ट्रवाद की राजनीति
राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा कि यह नतीजे स्पष्ट करते हैं कि तुष्टीकरण की राजनीति का अंत हो चुका है और देश केवल राष्ट्रवाद व अंत्योदय की राजनीति को स्वीकार कर रहा है। इस अवसर पर अंबिकेश केशरी, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, विनोद हर्ष, अरुणा सिंह , मधुसूदन शुक्ला, संतोष दास, निश्चल प्रताप सिंह, जन्मेजय मिश्रा, रूपेश दुबे, मनोज गुप्ता, शुभांगी बिहाड़े, कमलेश तिवारी, दीक्षा अग्रवाल, प्रिया सिंह, निशांत सिंह सोलू, जातीन परमार, मनोज प्रसाद, सतीश सिंह, विपिन पांडेय, श्वेता गुप्ता, प्रियंका चौबे, नीलू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
<