![]()
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी पत्नी और पार्टी के ही एक नेता के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। पार्टी कार्यकर्ता आरोप लगाया है कि घर में वो और उसके बच्चे जब उसके इस अवैध संबंध का विरोध करते थे तो वह बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करती थी। वो बच्चों के साथ मारपीट करती थी और उनके आंख और मुंह में लाल मिर्च भी डालती थी। बच्चों को धमकी देती थी कि घर उसके नाम पर है और वह चाहे तो उन्हें अभी घर से निकाल सकती है। इतना ही नहीं, वह बच्चों को यह भी धमकी देती थी कि वह उनके पिता को खाने में जहर देकर मार देगी। साथ ही वह कहती थी कि ज्यादा बोलोगे तो तीनों को घर से भगा देगी। मामला उस समय उजागर हुआ जब महिला और संबंधित व्यक्ति को गुंडरदेही क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में पकड़ा गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। यह मामला बालोद जिले के ग्राम जगन्नाथपुर परसदा का है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, बालोद के टिकरापारा वार्ड नं0-4 के अब्दुल ताहिर की शादी साल 2006 में मुस्लिम रीति-रिवाज से बागबाहरा में हुई थी। पत्नी जगन्नाथपुर परसदा स्थित प्राथमिक शाला में प्रधान पाठिका है। उनके एक बेटी और एक बेटा है। शादी के लगभग 17 साल तक सब ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले दो साल से मेरे और बच्चों के प्रति पत्नी का व्यवहार बदल गया, जिससे हम सभी परेशान हैं। पीड़ित ने पत्नी पर आरोप लगाया कि वह आए दिन मेरे और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करती थी। बच्चों के आंखों में मिर्च पाउडर डालती थी। कपड़े प्रेस करते समय उन्हें जलाती थी। आए दिन इस तरह की हरकतों से मुझे शक हुआ, जिसके बाद मैंने खुद इसे लेकर जानकारी जुटानी शुरू की। इस दौरान पता चला कि उसका अजरूद्दीन नाम के व्यक्ति के साथ संबंध है। मैंने उसके मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक मैसेज भी देखे हैं।
इसके अलावा मुझे दूसरे लोगों से भी जानकारी मिली कि मेरी पत्नी स्कूल जाने के बहाने अलग-अलग पुरुषों के साथ मोटरसाइकिल पर घूमती है। जब मैंने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, इस पर वह मुझसे ही गाली-गलौज करने लगी। हम जिस घर में रहते हैं, उसे मैंने अपने पैसों से बनवाया है, हालांकि उसमें कुछ पैसा पत्नी ने भी लगाया है। इसी बात को लेकर वह बार-बार धमकी देती है कि घर उसके नाम पर है और वह हमें कभी भी बाहर निकाल सकती है। इस वजह से मैं और मेरे बच्चे काफी परेशान हैं।
मुझे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए मैं उसे रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एक दोस्त ने बताया कि 25 अप्रैल 2026 को मेरी पत्नी, बालोद के असरार अहमद उर्फ गुड्डा के साथ ग्राम डंगनिया के एक रिसॉर्ट में गई है। यह जानकारी मिलने पर मैं अपने दामाद अरमान अंसारी के साथ दोपहर करीब 3 बजे वहां पहुंचा। किसी तरह की परेशानी या झूठे आरोप से बचने के लिए हम पुलिस और महिला आरक्षक को भी साथ लेकर गए थे। रिसॉर्ट पहुंचने पर देखा कि मेरी पत्नी और असरार अहमद कमरे के अंदर थे और दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद करीब आधे घंटे बाद असरार बाहर निकला और करीब दो घंटे बाद मेरी पत्नी बाहर आई। मैंने इसका वीडियो भी बना लिया। बाहर आते ही पत्नी ने मुझसे गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद मामला बढ़ा और सभी को थाने लाया गया, जहां पूछताछ की गई। अब पति ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
<
