![]()
भास्कर न्यूज | पुरूर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पुरूर मंडल के विभिन्न गांवों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्राम उसरवारा में भाजपा मंडल पुरूर के महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी यदीप गोल्डी साहू, उपाध्यक्ष होमशंकर साहू, कोषाध्यक्ष प्रहलाद साहू, संयोजक तुला राम साहू सहित कार्यकर्ताओं ने गांव में पहुंचकर लाभार्थियों से संपर्क किया और उनकी स्थिति व फीडबैक लिया। इस दौरान महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से भी संवाद किया गया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णु देव सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान के दौरान बूथ अध्यक्ष भुवन साहू, सचिव धनेश्वर चौधरी, दुर्वासा साहू, बबलू साहू, गंगाराम सावरा, माधव, प्रभुराम, मनीराम कुर्रे, राम्हू निर्मलकर, राजेंद्र साहू, भूषण लाल, दौवा राम साहू, संतोष साहू, वेदराम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
<
