Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भट्टी जैसा तपता केबिन… गर्मी के 55 डिग्री टॉर्चर में रेल दौड़ा रहे पायलट; रेलवे आधुनिकीकरण पर बड़ा सवाल
Breaking News

भट्टी जैसा तपता केबिन… गर्मी के 55 डिग्री टॉर्चर में रेल दौड़ा रहे पायलट; रेलवे आधुनिकीकरण पर बड़ा सवाल

By adminApril 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
24 04 2026 raipur loco shed lags
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भीषण गर्मी के बीच रायपुर लोको पायलटों को कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 24 Apr 2026 09:52:28 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Apr 2026 09:52:28 AM (IST)

भट्टी जैसा तपता केबिन... गर्मी के 55 डिग्री टॉर्चर में रेल दौड़ा रहे पायलट; रेलवे आधुनिकीकरण पर बड़ा सवाल
भीषण गर्मी में पायलटों की बढ़ी मुश्किलें

HighLights

  1. 55 डिग्री तक पहुंचता केबिन तापमान
  2. पायलटों को हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा
  3. HHP इंजनों में एसी काम अभी बाकी

गोस्वामी साहू, नईदुनिया रायपुर: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगी है। इस तपती गर्मी का सबसे ज्यादा असर लोको पायलटों पर पड़ रहा है, जिन्हें बिना एसी वाले इंजनों में लंबे समय तक ड्यूटी करनी पड़ रही है। रेलवे द्वारा इंजनों में वातानुकूलन की योजना कई वर्षों से चल रही है, लेकिन रायपुर लोको शेड में यह काम अब भी अधूरा है।

भिलाई शेड में बेहतर प्रगति

रेलवे के अनुसार, भिलाई इलेक्ट्रिक लोको शेड (ELS) में स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। यहां कुल 400 लोकोमोटिव्स में से 367 इंजनों में एसी लगाया जा चुका है। केवल 33 इंजनों में यह कार्य शेष है, जिसे जल्द पूरा करने का दावा किया जा रहा है। इससे भिलाई शेड में लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

रायपुर शेड की चिंताजनक स्थिति

इसके विपरीत रायपुर डीजल लोको शेड की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां परिचालित 209 इलेक्ट्रिक लोको में से केवल 77 इंजनों में ही अब तक एसी लगाया जा सका है। यानी 60 प्रतिशत से अधिक इंजन अब भी बिना एसी के चल रहे हैं। लोको पायलटों का दावा है कि स्थिति और भी खराब है। उनके अनुसार करीब 410 इंजनों में से केवल 140 में ही एसी काम कर रहा है, जबकि 270 इंजनों में एसी नहीं है और 90 इंजनों में लगे एसी भी खराब पड़े हैं।

माल ढुलाई इंजनों की हालत और खराब

रायपुर शेड में भारी माल ढुलाई के लिए उपयोग किए जाने वाले 75 हाई हार्सपावर (एचएचपी) इंजनों की स्थिति और भी गंभीर है। इन इंजनों में अब तक एसी लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में भीषण गर्मी के दौरान इन इंजनों का संचालन पायलटों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

55 डिग्री तापमान में काम करने की मजबूरी

सूत्रों के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चलने वाली 70 से 80 प्रतिशत ट्रेनों में डब्ल्यूएजी-9 इंजन लगे हैं। संचालन के दौरान ये इंजन अत्यधिक गर्म हो जाते हैं और केबिन का तापमान 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसी स्थिति में 10 से 12 घंटे की ड्यूटी के दौरान पायलटों को थकान, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी अधिक गर्मी से एकाग्रता प्रभावित होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ सकती है।

आधुनिकीकरण पर उठ रहे सवाल

आंकड़ों के अनुसार रायपुर शेड में एसी लगाने की रफ्तार बेहद धीमी है। 209 में से केवल 77 इंजनों में एसी होने से स्पष्ट है कि अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है। वहीं एचएचपी इंजनों में यह सुविधा अब तक सिर्फ योजनाओं तक सीमित है।

इलेक्ट्रिक लोको शेड भिलाई के 400 लोकोमोटिव्स में से 367 इंजनों में एसी लगाए जा चुके हैं। 33 इंजनों में लगाने का काम बचा है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इंजनों के वातानुकूलन का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य पायलटों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करना है, ताकि रेल परिचालन की सुरक्षा और दक्षता बनी रहे।

-अवधेश कुमार त्रिवेदी, सीनियर डीसीएम, रेल मंडल रायपुर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में मारपीट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार:डेढ़ लाख लूटने के साथ ऑफिस में किए थे तोड़फोड़, फरार आरोपियों की तालाश जारी

April 28, 2026

वाणिज्य के क्षेत्र में कॅरियर अवसरों की दी गई जानकारी

April 28, 2026

भीषण गर्मी में पशुओं की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी:लू से बचाव पर जोर, जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड ने पशुओं के पैदल परिवहन पर लगाया प्रतिबंध

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069086
Views Today : 97
Views Last 7 days : 998
Views Last 30 days : 4149
Total views : 90081
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.