Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार:युवक-युवती परिचय सम्मेलन व कैरियर मार्गदर्शन जैसे कार्यक्रमों पर जोर, समाज को संगठित करने का संकल्प
Breaking News

ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार:युवक-युवती परिचय सम्मेलन व कैरियर मार्गदर्शन जैसे कार्यक्रमों पर जोर, समाज को संगठित करने का संकल्प

By adminApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 09 at 30717 pm 1775814501
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 09 at 30717 pm 1775814501
सुरेश्वर महादेव पीठ खम्हारडीह में ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट छत्तीसगढ़ प्रदेश की कार्यकारिणी एवं प्रबंधकारिणी विस्तार गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत संरक्षक ब्रह्मऋषि केतन शास्त्री, राष्ट्रीय संरक्षक जानकी शर्मा एवं मातृशक्ति गुरु मां द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र शास्त्री ने उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। डॉ. मनोज पांडे को कोषाध्यक्ष, किशोर वैष्णव को आईटी सेल प्रदेशाध्यक्ष, आचार्य अजीत मिश्रा को प्रदेश प्रवक्ता, मोहित बाजपेई को प्रदेश महासचिव और वेद प्रकाश मिश्र को सचिव बनाया गया। भूपेन्द्र मिश्रा को उपाध्यक्ष तथा पुष्पेन्द्र शुक्ला को बलौदाबाजार-तिल्दा इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही गणेश शर्मा, ओमप्रकाश मिश्र, राजेश पांडे सहित अन्य जिलों में भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। सकारात्मक दिशा और जागरूकता का प्रसार गोष्ठी में समाज को संगठित और सशक्त बनाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। आगामी समय में युवक-युवती परिचय सम्मेलन, कैरियर गाइडेंस काउंसिल, धर्म संसद एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों के आयोजन पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक दिशा और जागरूकता का प्रसार किया जाएगा। पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी राजेश्वरानंद महाराज ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। ब्रह्मऋषि केतन शास्त्री ने ब्राह्मण समाज में ज्ञान, तेज और तपस्या को जागृत करने की आवश्यकता बताई, वहीं जानकी शर्मा ने संगठन की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। बैठक के अंत में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 सीरियल किलर्स की कहानी:सेक्स की डिमांड, प्रॉपर्टी, सनक में हत्याएं, गंगाजल में जहर मिलाया, किसी ने गर्लफ्रेंड को जिंदा दफनाया

June 28, 2026

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076980
Views Today : 259
Views Last 7 days : 4307
Views Last 30 days : 11995
Total views : 107200
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.