Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बोरवेल में गिरा मोटर, फिर हैंडपंप के भरोसे ग्रामीण
Breaking News

बोरवेल में गिरा मोटर, फिर हैंडपंप के भरोसे ग्रामीण

By adminApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777435002 default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



भास्कर न्यूज | संगम जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत ताड़वायली के आश्रित ग्राम कुमेनटोला में जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत सामने आ गई है। यहां करीब 34.95 लाख रुपए की लागत से बनी पानी टंकी अब केवल ढांचा बनकर रह गई है। घर घर नल कनेक्शन तो दिए गए, लेकिन आज तक नलों से नियमित जल आपूर्ति शुरू ही नहीं हो सकी। हालात यह हैं कि बोरवेल में मोटर गिरने के बाद पूरा सिस्टम ठप हो गया और ग्रामीण फिर पुराने हालात में लौटने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक शुरू से ही योजना के तहत पाइपलाइन से घरों तक पानी पहुंचाने के बजाय बोरवेल से मोटर के जरिए टंकी में पानी भरा जाता था। इसके बाद महिलाएं टंकी से ही पानी लेने जाती थीं। यानी हर घर नल का सपना यहां कागजों तक ही सीमित रहा। स्थिति तब और बिगड़ गई जब नवंबर में हैंडपंप में लगी मोटर खराब हो गई। मरम्मत के दौरान मैकेनिक जब मोटर निकाल रहा था, तभी वह अचानक बोरवेल के अंदर गिर गई। इसके बाद से टंकी में पानी भरना पूरी तरह बंद हो गया और पूरा सिस्टम ठप पड़ गया। सुरेखा वड्डे, समको, सोगी हालामी, ललिता, काजल, रानीता, राजेश वड्डे, दुलसाय, तुलसी, केये हालामी, अनिल, रंजीत हालामी और काजल पोया सहित ग्रामीणों ने बताया कि अब फिर से हैंडपंप के सहारे हैं। यहां भी समस्या कम नहीं है क्योंकि एक बाल्टी पानी भरने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। तत्काल मरम्मत कराएंगे: एसडीओ पीएचई अंतागढ़ बलराज धारवाड़े ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। तत्काल मरम्मत करा पानी उपलब्ध कराया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप

June 19, 2026

बिलासपुर में टायर फटा, धमाके से 15-फीट उछले चार लोग,VIDEO:हादसे में हेल्पर की मौत, ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 घायल, हवा भरते समय हुई घटना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074710
Views Today : 141
Views Last 7 days : 5629
Views Last 30 days : 9785
Total views : 102778
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.