Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बैंक खाते में नॉमिनेशन मात्र होने से किसी को मृतक की जमा राशि का मालिकाना हक नहीं मिलेगा, छत्‍तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला
Breaking News

बैंक खाते में नॉमिनेशन मात्र होने से किसी को मृतक की जमा राशि का मालिकाना हक नहीं मिलेगा, छत्‍तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला

By adminDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
01 12 2025 cg high court 2025121 21818
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि बैंक खाते में नामांकन होने मात्र से ही किसी व्यक्ति को मृतक की जमा राशि का मालिकाना हक नहीं मिल जाता। कोर्ट ने कहा कि नामिनी सिर्फ राशि का अभिरक्षक होता है, न कि वारिस। इस फैसले के साथ ही 15 लाख रुपये पर चल रहा ससुर और दामाद का विवाद भी खत्म हो गया है।

Publish Date: Mon, 01 Dec 2025 09:06:36 PM (IST)

Updated Date: Mon, 01 Dec 2025 09:10:36 PM (IST)

बैंक खाते में नॉमिनेशन मात्र होने से किसी को मृतक की जमा राशि का मालिकाना हक नहीं मिलेगा, छत्‍तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला
छत्‍तीसगढ़ हाई कोर्ट।

HighLights

  1. किसी व्यक्ति को मृतक की जमा राशि का मालिकाना हक नहीं मिल जाता।
  2. कोर्ट ने कहा कि नामिनी सिर्फ राशि का अभिरक्षक होता है, न कि वारिस।
  3. 15 लाख रुपये पर चल रहा ससुर और दामाद का विवाद भी खत्म हो गया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कर्मचारियों के बैंक अकाउंट के नामिनी को लेकर हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला आया है। कोर्ट ने साफ कहा है, कर्मचारी के बैंक अकाउंट का नामिनी सिर्फ अकाउंट का अभिरक्षक होता है। मालिक की भूमिका नहीं रहती। वह बैंक अकाउंट का मालिक नहीं हो सकता।

मृत कर्मचारी के बैंक अकाउंट में जमा 15 लाख रुपये को लेकर मृत महिला कर्मचारी के ससुर और दामाद दोनों ने दावा ठोक दिया था। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराते हुए दामाद की पुनरीक्षण याचिका को खारिज कर दिया है। 15 लाख की रकम को लेकर ससुर-दामाद के दावों के बीच हाई कोर्ट ने हिंदू उत्तराधिकार कानून का हवाला देते हुए ससुर के दावे को सही ठहराया है।

पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि बैंक खाते में नामांकन होने मात्र से ही किसी व्यक्ति को मृतक की जमा राशि का मालिकाना हक नहीं मिल जाता। कोर्ट ने कहा कि नामिनी सिर्फ राशि का अभिरक्षक होता है, न कि वारिस। इस फैसले के साथ ही 15 लाख रुपये पर चल रहा ससुर और दामाद का विवाद भी खत्म हो गया है।

क्या है पूरा मामला

  • स्वास्थ्य कार्यकर्ता रंजनादेवी प्रधान के नाम से बैंक आफ इंडिया, मुंगेली शाखा में 15 लाख रुपये जमा था। उनकी मृत्यु के बाद दामाद राहुल ध्रुव और ससुर लल्लाराम दोनों ने इस रकम पर दावा ठोक दिया था। ट्रायल कोर्ट ने नामांकन देखकर रकम दामाद को देने का आदेश दिया था।
  • इस फैसले के खिलाफ मृतक कर्मचारी के ससुर ने अपील पेश की। मामले की सुनवाई के बाद जिला कोर्ट्र ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलटते हुए कहा, हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम में यह प्रविधान है कि मृतका के पति पक्ष के वारिसों को प्रथम अधिकार प्राप्त है।
  • इस आधार पर ससुर लल्लाराम को मृतका के नाम बैंक में जमा राशि के भुगतान के निर्देश दिए थे। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ मृतका के दामाद ने हाई कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दायर की। मामले की सुनवाई जस्टिस एके प्रसाद की सिंगल बेंच में हुई। हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि नामिनी का अर्थ सिर्फ संरक्षण होता है।
  • उसे प्रबंधन का अधिकार नहीं मिलता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि कानूनी वारिस पर इसका असर नहीं पड़ता। कोर्ट ने अपीलीय न्यायालय के आदेश को सही ठहराते हुए मृतक कर्मचारी के ससुर को बैंक में जमा राशि का उत्तराधिकारी ठहराते हुए भुगतान के निर्देश दिए हैं।


  • <



    Advertisement Carousel

    theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

    ×
    Popup Image



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    मां परिवार की रोशनी है विषय पर महिला सम्मेलन आयोजित:संत जोसेफ महागिरजाघर में महिलाएं हुई शामिल, डीनरी स्तर की नई कमेटी का गठन

    June 13, 2026

    भाजपा नेता के ढाबे पर पुलिस का छापा:बिलासपुर में अवैध बार संचालन में संचालक समेत 6 गिरफ्तार,ढाबे में शराब परोसने का मामला

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कार में सेक्स, दुल्हनों को नकली मंगलसूत्र, प्राइवेट पार्ट पर मारा डंडा, ऑयल फैक्ट्री में आग, तालाब में 6 मगरमच्छ

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    samvad add RO. Nu. 13843/146
    samvad add RO. Nu. 13843/146
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • Telegram
    Live Cricket Match

    [covid-data]

    Our Visitor

    073853
    Views Today : 538
    Views Last 7 days : 1426
    Views Last 30 days : 6288
    Total views : 97850
    Powered By WPS Visitor Counter
    About Us
    About Us

    Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

    Our Picks
    Language
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.