भास्कर न्यूज | नुआपाड़ा जिला मुख्यालय नुआपाड़ा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया। नुआपा़ड़ा विधायक जय धोलकिया के मुख्य आतिथ्य में पुलिस मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर मधुसूदन दास, एडिशनल कलेक्टर सुभाष चंद्र, सब कलेक्टर सुर्मी सोरेन, जिला विशेष विकास परिषद के अध्यक्ष होमसिंह माझी, जनपद अध्यक्ष तारेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष दिलीप निर्मलकर, जिला परिषद सदस्य अबनिरंजन जोशी, खरियार रोड़ पालिकाध्यक्ष डॉ सोनिया जैन, सांसद प्रतिनिधि प्रेम अग्रवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष दीपिका दीप समेत अनेक जिला स्तरीय अधिकारी व पंचायती राज प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में जिले की पांच श्रेष्ठ पंचायतों को सम्मानित किया गया। इनमें बोडेन ब्लाक की कर्लाकोट पंचायत, खरियार ब्लाक की खुदपेज पंचायत, सीनापाली ब्लाक की गंडाबहाली पंचायत, कोमना ब्लाक की रजना पंचायत तथा नुआपाड़ा ब्लाक की केंदूबाहरा पंचायत को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार खरियार, बोडेन व सीनापाली ब्लाक को मनरेगा योजना के श्रेष्ठ क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम में अंत्योदय योजना के अंतर्गत दस हितग्राहियों को आवास का वर्क आर्डर प्रदान किया गया तथा पांच व्यक्तियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। पंचायती राज दिवस का राज्य स्तरीय बलांगीर में आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री कनकवर्द्धन सिंहदेव समेत अन्य मंत्रियों व अतिथियों की उपस्थिति में मनरेगा योजना के लिए नुआपाड़ा जिले को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष डाली माझी तथा मुख्य उन्नयन अधिकारी लंबोदर धरुआ द्वारा इस पुरस्कार को ग्रहण किया गया।
<
