Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बेमेतरा में पटवारी 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:जमीन बंटवारे और ऋण पुस्तिका बनाने के बदले मांगे थे 25 हजार, ACB ने किया ट्रैप
Breaking News

बेमेतरा में पटवारी 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:जमीन बंटवारे और ऋण पुस्तिका बनाने के बदले मांगे थे 25 हजार, ACB ने किया ट्रैप

By adminMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 25t175531076 1779711997
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 25t175531076 1779711997
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी जमीन के बंटवारे और ऋण पुस्तिका बनाने के बदले रिश्वत मांग रहा था। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बोड़ निवासी नरोत्तम साहू ने ACB रायपुर से शिकायत की थी कि ग्राम बोड़, तहसील साजा में पदस्थ पटवारी ओमकार सोनवानी उनकी जमीन का बंटवारा और खाता विभाजन करने के एवज में 25 हजार रुपए मांग रहा है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने ACB से संपर्क किया। शिकायत मिलने के बाद ACB ने पहले पूरे मामले का जांच करवाई। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि पटवारी वाकई रिश्वत मांग रहा है। इसी दौरान बातचीत में रकम को लेकर मोलभाव हुआ और आरोपी 25 हजार की जगह 15 हजार रुपए लेने पर तैयार हो गया। ट्रैप कर किया गिरफ्तार ACB ने ट्रैप की पूरी रणनीति तैयार की। शिकायतकर्ता को कैमिकल लगे नोट दिए गए और टीम को आसपास तैनात कर दिया गया। शिकायतकर्ता पटवारी के पास पहुंचा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, ACB टीम ने मौके पर दबिश दे दी। अचानक टीम को सामने देखकर पटवारी घबरा गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। टीम ने उसके हाथ धुलवाए तो कैमिकल का रंग बदल गया, जिससे यह साबित हो गया कि उसने रिश्वत की रकम ली थी। मौके से रिश्वत के 15 हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए। आरोपी से पूछताछ शुरू ACB अधिकारियों ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं ACB ने लोगों से अपील की है कि सरकारी काम के बदले कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत तुरंत करें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉ. सलीम राज बोले-सार्वजनिक स्थलों पर कुरबानी बिल्कुल न करें:सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने से बचें, 28 मई को ईद-उल-अज़हा का त्योहार

May 25, 2026

रायपुर से चलते ही साउथ-बिहार एक्सप्रेस का AC बंद:पैसेंजर गर्मी से बेहाल, शिकायत के बाद भी नहीं सुधरा, यात्रियों ने की रिफंड की मांग

May 25, 2026

टीएस-सिंहदेव ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर केंद्र को घेरा:कोरबा में बोले-चुनाव बाद सरकार ने जनता को लूटना शुरू किया, विदेश नीति पर उठाए सवाल

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071933
Views Today : 161
Views Last 7 days : 2052
Views Last 30 days : 5011
Total views : 94583
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.