Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » डॉ. सलीम राज बोले-सार्वजनिक स्थलों पर कुरबानी बिल्कुल न करें:सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने से बचें, 28 मई को ईद-उल-अज़हा का त्योहार
Breaking News

डॉ. सलीम राज बोले-सार्वजनिक स्थलों पर कुरबानी बिल्कुल न करें:सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने से बचें, 28 मई को ईद-उल-अज़हा का त्योहार

By adminMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 25t200605715 1779719829
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 25t200605715 1779719829
28 मई 2026 गुरुवार को देशभर में ईद-उल-अज़हा का त्योहार मनाया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में तय समयानुसार ईद की नमाज अदा की जाएगी। मुस्लिम समाज में यह पर्व हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम और हज़रत इस्माईल अलैहिस्सलाम की याद में मनाया जाता है, जिसमें 28 मई के सूर्योदय से 30 मई के सूर्यास्त तक कुरबानी की परंपरा निभाई जाती है। सामाजिक कार्यकर्ता और वफ्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने ईद-उल-अज़हा के मौके पर मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थलों या खुले क्षेत्रों में कुरबानी बिल्कुल न करें। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म, कुरआन और हदीस सभी धर्मों के प्रति सम्मान, भाईचारा और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश देते हैं। पैगम्बर साहब ने भी जिस देश में रहें, वहां के संविधान और अन्य समाजों की आस्था का सम्मान करने की सीख दी है। सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने से बचें डॉ. राज ने कहा कि कई बार कुछ लोग कुरबानी के फोटो या वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर देते हैं, जिससे दूसरे समाज के लोगों की भावनाएं आहत होती हैं और माहौल खराब होता है। उन्होंने लोगों से प्रतिबंधित पशुओं की कुरबानी नहीं करने, रोड पर नमाज अदा नहीं करने और भीड़ अधिक होने पर पूर्व वर्षों की तरह शिफ्टों में नमाज की व्यवस्था करने की अपील की। साफ-सफाई और सौहार्द बनाए रखने की अपील उन्होंने कहा कि कुरबानी के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। खून को नालियों में न बहाएं और अपशिष्ट पदार्थों को गड्ढा खोदकर दफन करें। डॉ. सलीम राज ने सभी से आपसी भाईचारा, अमन और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखते हुए ईद-उल-अज़हा का त्योहार मनाने की अपील की।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर के मदरसों में बाल आयोग अध्यक्ष का सरप्राइज इंस्पेक्शन:बच्चों से कराई जा रही थी सफाई, यतीमखानों में गंदगी और अस्वच्छ भोजन व्यवस्था मिली

May 25, 2026

सरगुजा के 55 मेधावी छात्र NEET-JEE कोचिंग के लिए रवाना:मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं, एलेन में मिलेगी निःशुल्क कोचिंग

May 25, 2026

छत्तीसगढ़ के गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित:'डॉक्टर भैया'-'भाभी' नाम से फेमस हैं डॉ. रामचंद्र-सुनीता गोडबोले, 1 लाख मरीजों का कर चुके फ्री इलाज

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071936
Views Today : 167
Views Last 7 days : 2058
Views Last 30 days : 5017
Total views : 94589
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.