Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » टीएस-सिंहदेव ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर केंद्र को घेरा:कोरबा में बोले-चुनाव बाद सरकार ने जनता को लूटना शुरू किया, विदेश नीति पर उठाए सवाल
Breaking News

टीएस-सिंहदेव ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर केंद्र को घेरा:कोरबा में बोले-चुनाव बाद सरकार ने जनता को लूटना शुरू किया, विदेश नीति पर उठाए सवाल

By adminMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2ed6d352 3c13 4e44 a9f4 e6a0fe8e886e 1779717631270
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2ed6d352 3c13 4e44 a9f4 e6a0fe8e886e 1779717631270
छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सोमवार को कोरबा में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही सरकार ने जनता को लूटना शुरू कर दिया है और महंगाई पर नियंत्रण के लिए उसके पास कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। कोरबा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में सिंहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव तक सब कुछ सामान्य था। लेकिन चुनाव खत्म होते ही डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धीरे-धीरे महंगाई बढ़ाकर लोगों पर बोझ डाल रही है। उनका कहना था कि केंद्र सरकार लगातार कहती रही कि देश में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन आने वाले समय के लिए कोई तैयारी नहीं की गई। पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर सरकार पर साधा निशाना सिंहदेव ने केंद्र की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने अमेरिका के दबाव में आकर दो तेल उत्पादक देशों से कच्चा तेल लेना बंद कर दिया। इससे अन्य देशों से संबंध खराब हुए और अब जब डीजल-पेट्रोल की कमी हो रही है, तो कीमतें बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला जा रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से बच रही है। सच्चाई यह है कि सरकार ने समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की, जिसका खामियाजा आम आदमी भुगत रहा है। परिवहन महंगा होने से हर सामान के दाम बढ़ रहे हैं, जिससे किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार को तत्काल पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए, ताकि पूरे देश में एक समान दर हो और जनता को राहत मिल सके। सिंहदेव ने कहा कि सरकार की मंशा राहत देने की नहीं है और चुनावी वादों के बाद उसका असली चेहरा सामने आ गया है, जिसमें जनता को लूटने का काम शुरू हो चुका है। इस दौरान पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने केंद्र की नीतियों का विरोध करते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतें वापस लेने की मांग की।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर के मदरसों में बाल आयोग अध्यक्ष का सरप्राइज इंस्पेक्शन:बच्चों से कराई जा रही थी सफाई, यतीमखानों में गंदगी और अस्वच्छ भोजन व्यवस्था मिली

May 25, 2026

सरगुजा के 55 मेधावी छात्र NEET-JEE कोचिंग के लिए रवाना:मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं, एलेन में मिलेगी निःशुल्क कोचिंग

May 25, 2026

छत्तीसगढ़ के गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित:'डॉक्टर भैया'-'भाभी' नाम से फेमस हैं डॉ. रामचंद्र-सुनीता गोडबोले, 1 लाख मरीजों का कर चुके फ्री इलाज

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071936
Views Today : 167
Views Last 7 days : 2058
Views Last 30 days : 5017
Total views : 94589
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.