Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बेमेतरा में ई-रिक्शा स्टैंड की मांग फिर उठी:150 ई-रिक्शा चालक पहुंचे कलेक्ट्रेट, कहा- ज्ञापन के बाद भी समाधान नहीं, स्थायी जगह की मांग
Breaking News

बेमेतरा में ई-रिक्शा स्टैंड की मांग फिर उठी:150 ई-रिक्शा चालक पहुंचे कलेक्ट्रेट, कहा- ज्ञापन के बाद भी समाधान नहीं, स्थायी जगह की मांग

By adminJune 8, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 08 at 220142 1780937146
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 08 at 220142 1780937146
बेमेतरा शहर के ई-रिक्शा चालकों ने एक बार फिर स्थायी स्टैंड की मांग को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है। सोमवार को एकता ई-रिक्शा चालक कल्याण संघ के बैनर तले करीब 150 ई-रिक्शा चालक कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शहर में ई-रिक्शा के लिए स्थायी स्टैंड बनाने और जगह चिन्हित करने की मांग की। संघ के अध्यक्ष रामचंद्र बारले ने बताया कि बेमेतरा शहर में वर्ष 2018-19 से ई-रिक्शा संचालन हो रहा है और वर्तमान में लगभग 150 चालक इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद आज तक चालकों के लिए कोई अधिकृत स्टैंड निर्धारित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा नगर पालिका, एसडीएम कार्यालय और कलेक्ट्रेट में अब तक लगभग 40 बार ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में चालक बस स्टैंड के आसपास अपने वाहन खड़े करने को मजबूर हैं। यहां आसपास स्थित दुकानों, होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। कई बार चालकों को वहां से हटाया भी जाता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है और यात्रियों को भी असुविधा होती है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। इसके बावजूद चालकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसी समस्या को लेकर सभी चालक एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा इस दौरान तहसीलदार ने ई-रिक्शा चालकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संघ द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन और संबंधित रिपोर्ट के आधार पर मामले का परीक्षण किया जाएगा। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ई-रिक्शा चालकों के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर स्थायी स्टैंड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस बार प्रशासन उनकी वर्षों पुरानी मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए ई-रिक्शा चालकों को स्थायी स्टैंड की सुविधा उपलब्ध कराएगा, जिससे उनकी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान हो सकेगा और शहर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

विवादित संत रामपाल के आश्रम को लेकर विवाद:बिना अनुमति आश्रम निर्माण का आरोप, हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग

June 8, 2026

बिलासपुर में अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, 9 वाहन जब्त:माइनिंग, पुलिस, राजस्व विभाग ने की कार्रवाई, सरकंडा, सीपत समेत कई इलाकों में चला जांच अभियान

June 8, 2026

दादा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:नहाने-काम करने की बात पर हुआ विवाद, गुस्से में नाती ने बसुला से सिर-गले पर वार कर मार डाला

June 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072999
Views Today : 36
Views Last 7 days : 615
Views Last 30 days : 5683
Total views : 96526
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.