Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की:टमाटर के खेत की अनदेखी और शराब पीने पर हुआ विवाद, गुस्से में मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

बेटे ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की:टमाटर के खेत की अनदेखी और शराब पीने पर हुआ विवाद, गुस्से में मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

By adminApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c012ec6d 4143 4380 810d 3dfb77c2b7e3 1775831028674
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



c012ec6d 4143 4380 810d 3dfb77c2b7e3 1775831028674
बलरामपुर जिले के ग्राम रातासिली में एक बेटे ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी प्रदीप खलखो ने अपने पिता लल्लू खलखो को टमाटर के खेत की देखरेख न करने और शराब पीने को लेकर हुए विवाद में मार डाला। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह घटना सोमवार देर शाम की है। पुलिस के अनुसार, प्रदीप ने पहले अपने पिता लल्लू को धक्का दिया, जिससे वे जमीन पर गिर गए। इसके बाद उसने लात-घूंसों और डंडे से लल्लू की पिटाई की। पिता के बेहोश होने पर प्रदीप उन्हें घर के अंदर ले गया और सुला दिया, जिसके कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि मंगलवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया। मौत संदेहास्पद होने के कारण अंबिकापुर से एफएसएल टीम बुलाई गई। बुधवार को एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों ने शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि की। टमाटर फसल खराब होने पर मार डाला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर संदेही बेटे प्रदीप खलखो को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में प्रदीप ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने गांव में टमाटर की खेती के लिए पौधे लगाए थे और उसकी देखरेख की जिम्मेदारी पिता लल्लू को दी थी। लेकिन, पिता शराब पीकर खेत का ध्यान नहीं रखते थे, जिससे मवेशियों ने टमाटर की फसल खराब कर दी। प्रदीप ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उसने चने की फसल लगाई थी और पिता को देखरेख के लिए कहा था। उस समय भी पिता की लापरवाही के कारण चने की फसल को मवेशियों ने खा लिया था। बार-बार फसल के नुकसान से गुस्सा होकर प्रदीप ने पिता के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में मोबाइल शॉप पर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद:छज्जा तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी

June 28, 2026

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला हुआ नक्सल मुक्त:7 नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076928
Views Today : 196
Views Last 7 days : 4244
Views Last 30 days : 11932
Total views : 107137
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.