बालोद | जिले के सभी नगरीय निकायों में नागरिकों को प्राथमिक सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य में अपेक्षित गुणवत्ता नहीं मिल पा रही है। नव निर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग, पीडब्ल्यूडी एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनाओं के अंतर्गत बनी सड़कें गुणवत्ता विहीन हैं। कई स्थानों पर सड़कें टूटी-फूटी, गड्ढों से भरी तथा अमानक स्तर की होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। -विजय पारख, बालोद
<
