Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बुजुर्गों की हत्या करने में छत्तीसगढ़ देश में सबसे आगे, NCRB की रिपोर्ट में खुलासा
Breaking News

बुजुर्गों की हत्या करने में छत्तीसगढ़ देश में सबसे आगे, NCRB की रिपोर्ट में खुलासा

By adminOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
01 10 2025 cg crime against old people 2025101 104110
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: राज्य में बुजुर्गों की हत्या के मामले देशभर में सबसे अधिक है। नेशनल क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ ने वरिष्ठ नागरिकों की हत्या के मामले सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

इसी के साथ 60 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध दर में छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर रहा है। राज्य में यह दर 89.7 (1,798 मामले) रही, जबकि दिल्ली 118.6 मामले प्रति एक लाख वरिष्ठ नागरिकों के साथ पहले स्थान पर है।

एनसीआरबी के मुताबिक वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ में 72 हत्याकांडों में 73 वरिष्ठ नागरिकों की जान गई। औसतन हर महीने छह वृद्धजन की हत्या हुई। इस श्रेणी में छत्तीसगढ़ 3.6 की दर के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश (3.1), मध्यप्रदेश और तमिलनाडु (2.7) रहे, जबकि राष्ट्रीय औसत 1.2 है।

अपराध में मामूली गिरावट

देशभर में 2023 में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ 27,886 अपराध दर्ज हुए, जो 2022 (28,545 मामले) की तुलना में मामूली कमी है।

यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम बघेल ने ED पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- मेरा नाम लेने के लिए दबाव बना रहें, X पर पोस्ट किया वीडियो

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। वर्ष 2021 में 1,408, 2022 में 1,632 और 2023 में 1,798 मामले दर्ज हुए। आंकड़ों के मुताबिक 2023 में छत्तीसगढ़ में इन अपराधों में 2,521 आरोपितों (2,307 पुरुष और 214 महिलाएं) को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 2,457 पर चार्जशीट दायर हुई।

वहीं 235 दोषी करार दिए गए, 45 आरोप मुक्त हुए और 392 बरी कर दिए गए। वर्ष 2023 में कुल 1,520 मामलों की सुनवाई शुरू हुई, जबकि पिछले वर्षों से लंबित 5,032 मामले अदालतों में लंबित हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 500 से ज्यादा तहसीलदार-नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर:भाजपा विधायक के गिरफ्तारी की मांग, सरकारी कामकाज ठप, लोग भटकते दिखे

June 3, 2026

रायपुर में आज से सफाई ठेकेदारों की हड़ताल:70 वार्डों में काम ठप्प, 4 महीने से भुगतान नहीं मिलने का आरोप

June 3, 2026

PSC भर्ती-घोटाले में रिटायर IAS जेके ध्रुव के घर छापा:तड़के 2 इनोवा में पहुंचे अफसर, खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072784
Views Today : 16
Views Last 7 days : 1505
Views Last 30 days : 5671
Total views : 96310
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.