Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बीजापुर में सूखे नशे का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:कोतवाली पुलिस ने एक महीने में की 10 से अधिक कार्रवाई
Breaking News

बीजापुर में सूखे नशे का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:कोतवाली पुलिस ने एक महीने में की 10 से अधिक कार्रवाई

By adminApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0DA86A48 AB8E 46F7 9131 A358A044A930 1777473472305
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



0DA86A48 AB8E 46F7 9131 A358A044A930 1777473472305
बीजापुर में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब एक महीने से फरार चल रहे सूखे नशे के कारोबार के मुख्य आरोपी आकाश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आकाश ठाकुर कारवॉश सेंटर की आड़ में अवैध रूप से सूखे नशे का कारोबार चला रहा था। पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान उसके सेंटर से नशीली गोली, कैप्सूल और थिनर जैसी सामग्री बरामद की गई थी। आरोपी का सहयोगी पहले ही गिरफ्तार इस मामले में आरोपी का सहयोगी धर्मेंद्र कुमार पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। आकाश ठाकुर को मुखबिर की सूचना पर दंतेवाड़ा जिले से पकड़ा गया। पुलिस को लगातार यह सूचनाएं मिल रही हैं कि मेडिकल दवाओं की अवैध तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क तेलंगाना के वेंकटपुरम क्षेत्र से संचालित हो रहा है। जानकारी के अनुसार वहां के कुछ फार्मेसी और मेडिकल स्टोर इस सप्लाई चेन के प्रमुख केंद्र बन गए हैं, जहां से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिलों में नशीली दवाओं की आपूर्ति की जा रही है। पुलिस अब सघन जांच में लगी है कोतवाली पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और वेंकटपुरम कनेक्शन की गहन जांच कर रही है। मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। पिछले एक महीने में सूखे नशे के खिलाफ 10 से अधिक प्रभावी कार्रवाइयाँ की गई हैं और कई लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। बीजापुर कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पूरे कनेक्शन को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074691
Views Today : 114
Views Last 7 days : 5602
Views Last 30 days : 9758
Total views : 102751
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.